27.7 C
Panipat
September 30, 2026
Voice Of Panipat
Haryana News

हरियाणा में दो सगी बहनें गिरफ्तार, ATM से पैसे निकालने की कर रही थी कोशिश

हरियाणा में दो सगी बहनें गिरफ्तार, ATM से पैसे निकालने की कर रही थी कोशिश

हरियाणा के रेवाड़ी में पुलिस ने दो सगी बहनों को गिरफ्तार किया है। यहां धारूहेड़ा में एटीएम के साथ छेड़छाड़ कर नकदी निकालने के प्रयास के मामले में कार्रवाई करते हुए सेक्टर 6 थाना पुलिस ने दो सगी बहनों को गिरफ्तार कर लिया है।

गिरफ्तार की गई दोनों युवतियां आपस में सगी बहनें हैं। आरोपी युवतियों की पहचान राजस्थान के जिला खैरथल-तिजारा के गांव सरे खुर्द निवासी अन्नू कौर व ज्योति कौर के रूप में हुई है।

दरअसल हाल ही में सोशल मीडिया पर एक खबर तेजी से वायरल हो रही थी कि धारूहेड़ा क्षेत्र में दिनदहाड़े एटीएम को लूटने का प्रयास किया गया है।

इस संबंध में स्थिति स्पष्ट करते हुए डीएसपी सुरेंद्र श्योराण ने बताया की “सोशल मीडिया पर वायरल हो रही ‘दिनदहाड़े एटीएम लूट’ की खबर पूरी तरह भ्रामक है। यह लूट या डकैती का मामला नहीं है, बल्कि दो युवतियों द्वारा एटीएम मशीन से छेड़छाड़ कर पैसे चुराने के प्रयास का मामला था। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर थाना सेक्टर 6 धारूहेड़ा में मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपी बहनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

डीएसपी बावल ने बताया की बीते 13 अगस्त को मोहल्ला आजाद नगर बास रोड धारूहेड़ा निवासी प्रेमचंद ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया था कि उसने धारूहेड़ा बस स्टैंड के पास एक प्राइवेट कंपनी की एटीएम मशीन लगाई हुई है। 10 अगस्त को नवल किशोर इंजीनियर ने उसे सूचना दी कि एटीएम मशीन का पैसे निकालने वाला शटर टूटा हुआ है।

इसके बाद उसने एटीएम बूथ में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक किए। इसमें दो युवतियों एटीएम बूथ में प्रवेश करती हुई नजर आई। उनमें से एक मशीन के साथ पेंचकश से छेड़छाड़ कर रही थी। एक लड़की ने कार्ड डालकर मशीन से 100 रुपये निकाले। इसके बाद पैसे निकालने का शटर खुला, तो उसने लोहे की पत्ती उसमें फंसा दी। एक बार जाने के कुछ समय बाद दोनों लड़कियां फिर से एटीएम बूथ पर आई। उन्होंने पेंचकश से मशीन को नुकसान पहुंचाते हुए नकदी चोरी का प्रयास किया।

शिकायत मिलते ही पुलिस थाना सेक्टर-6 धारूहेड़ा में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। अनुसंधान के दौरान पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वारदात में संलिप्त दोनों सगी बहनों को गिरफ्तार कर लिया है।

डीएसपी सुरेंद्र श्योराण ने बताया कि प्राथमिक जांच के अनुसार दोनों युवतियों का पूर्व में कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं पाया गया है। रेवाड़ी पुलिस आमजन एवं मीडिया से अपील करती है कि बिना पुलिस सत्यापन के सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की भ्रामक या सनसनीखेज अफवाहें न फैलाएं। रेवाड़ी पुलिस क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।

Related posts

3 भाइयों और पिता की मौत से परेशान युवती ने की आत्महत्या, पढिए खबर

Voice of Panipat

क्या आपका अकांउट है SBI बैंक में ? तो सावधान हो जाए, पढ़िए पूरी खबर

Voice of Panipat

इस दिन से शुरू हो रही है चार धाम यात्रा, ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

Voice of Panipat