33.3 C
Panipat
August 20, 2026
Voice Of Panipat
Haryana News

हरियाणा के 4 खिलाड़ियों को मिलेगा अर्जुन पुरस्कार, ये धाकड़ खिलाड़ी होंगे सम्मानित

हरियाणा के चार खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इन खिलाड़ियों का चयन अर्जुन पुरस्कार 2025 के लिए हुआ है। हाल ही में खेल मंत्रालय ने राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2025 का ऐलान किया। जिसमें हरियाणा के चार खिलाड़ियों का नाम भी शामिल है।

इस बार केंद्र सरकार ने कुल 17 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार के लिए चुना है। सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश अरुण कुमार मिश्रा की अध्यक्षता वाली चयन समिति ने पुरस्कारों के लिए 24 नामों की सिफारिश की थी। लेकिन फिर 17 खिलाड़ियों के नाम पर अंतिम मुहर लगी।

साल 2025 के अर्जुन पुरस्कारों की जारी सूची में हरियाणा के इन चार खिलाड़ियों ने जगह बनाकर प्रदेश का मान बढ़ाया है। इनमें हांसी के मुक्केबाज नरेंद्र बेरवाल, हिसार की पैरा एथलीट एकता भ्यान, सोनीपत के कबड्डी खिलाड़ी सुरजीत नरवाल और जींद की कबड्डी खिलाड़ी पूजा हथवाला शामिल हैं।

इन चार खिलाड़ियों को मिलेगा अवॉर्ड

सूबेदार नरेंद्र बेरवाल हांसी के गांव सोरखी के रहने वाले है। उन्होने मुक्केबाजी में अपनी अलग पहचान बनाई है। अब उन्हें अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। वही हिसार की पैरा एथलीट एकता भ्यान का भी अर्जुन पुरस्कार के लिए चयन हुआ है। एकता हिसार के सेक्टर 1-4 की रहने वाली है। एकता भ्यान ने बताया कि इस सम्मान के लिए उन्हें लंबा इंतजार करना पड़ा। लेकिन अब उन्हें ये अवॉर्ड मिल रहा है। इसलिए वह बहुत खुश है।

सोनीपत के गांव कथूरा के कबड्डी खिलाड़ी सुरजीत नरवाल भी इस सम्मान से सम्मानित होंगे। वह भारतीय कबड्डी टीम के बेहतरीन डिफेंडरों में रहे हैं। उन्होनें एशियाई खेलों में भारत को स्वर्ण पदक दिलाने में अहम भूमिका निभाई। इसके अलावा जींद जिले के गांव हथवाला की स्टार कबड्डी खिलाड़ी पूजा हथवाला को भी अर्जुन अवार्ड मिलेगा। वह वर्ष 2022 के एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय महिला कबड्डी टीम का हिस्सा रही हैं।

Related posts

दहेज की बली चढ़ी विवाहिता, शरीर पर मिले चोट के निशान, देखिए पूरा मामला

Voice of Panipat

सर्दी-जुकाम से रहना चाहते हैं दूर, तो आज ही डाइट में शामिल करें Immunity बढ़ाने वाले ये फूड्स

Voice of Panipat

सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग, हमले के वक्त घर पर थे सलमान खान

Voice of Panipat

Leave a Comment