September 17, 2026
Voice Of Panipat
Haryana

हरियाणा में महिलाओं की ताकत बढ़ी, संभालेंगी पंचायती राज की कमान

वॉयस ऑफ पानीपत (देवेंद्र शर्मा) – हरियाणा सरकार ने महिलाओं को सशक्‍त करने के लिए बड़ा फैसला किया है। यह प्राइवेट सेक्टर की 75 फीसदी नौकरियां राज्य के युवाओं को देने जैसा ही महत्‍वपूर्ण फैसला है। मनाेहरलाल सरकार ने पंचायत चुनाव में महिलाओं को 50 फीसदी हिस्सेदारी का बड़ा निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में इस बात पर सैद्धांतिक सहमति बन गई।

प्रदेश में अगले साल पंचायत चुनाव हैैं। इसलिए पंचायत चुनाव में महिलाओं को दिए जाने वाले 50 फीसदी आरक्षण का प्रारूप कैसा होगा, इस बारे में अभी विशेषज्ञों के साथ मंत्रणा की जाएगी। मंत्रिमंडल की बैठक के बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बताया कि भाजपा और जजपा दोनों राजनीतिक दल चाहते थे कि पंचायती राज व्यवस्था में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाई जाए।

इसलिए मंत्रिमंडल की बैठक में इसी बार होने वाले पंचायत चुनाव में 50 फीसदी सीटों पर महिलाओं की हिस्सेदारी पर राय बनाई जा चुकी है।मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बताया कि पंचायतों के चुनाव में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान पहले से है। इसके बावजूद पिछली बार 42 फीसदी महिलाएं चुनकर आई। इस बार 50 प्रतिशत भागीदारी रहेगी। भाजपा व जजपा गठबंधन की सोच आधी आबादी की पंचायतों में आधी हिस्सेदारी देने की है। इसका प्रारूप अभी तय किया जाना है। मनोहर लाल ने स्पष्ट किया कि इसे भागीदारी माना जाना चाहिए। जब कानून बन जाएगा, तब हम इसे आरक्षण कह सकते हैैं।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

PANIPAT: जानलेवा हमला व जान से मारने की धमकी देने के मामले में आरोपी गिरफ्तार

Voice of Panipat

एशियाड में भारत को 2 गोल्ड समेत 12 मेडल

Voice of Panipat

वायु प्रदूषण फैलाने वाले 14 जिलों में निर्माण कार्यों पर लगाई रोक, अगले आदेशों तक स्कूल भी रहेंगे बंद

Voice of Panipat