April 19, 2026
Voice Of Panipat
EducationHaryana Jobs

हरियाणा में उम्र भर के लिए हुई HTET और TET की वैधता

वायस ऑफ पानीपत :-   हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (HTET) पास करने पर मिलने वाला प्रमाण पत्र अब जीवनभर मान्य रहेगा। राज्य सरकार का यह फैसला 2011 से लागू होगा। अभी तक इसकी वैधता 7 साल थी। इससे 2,61,611 युवाओं को दोबारा हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा पास नहीं करनी होगी। बोर्ड सचिव राजीव प्रसाद ने बताया कि जल्द ही इन्हें आजीवन वैधता संबंधी प्रमाण पत्र जारी कर दिए जाएंगे। उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार ने भी शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) की वैधता आजीवन कर दी थी। केंद्रीय शिक्षा मंत्री निशंक पोखरियाल ने इसकी घोषणा की थी।

साथ ही पोखरियाल ने कहा कि शिक्षण क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने की दिशा में यह एक सकारात्मक कदम होगा। शिक्षा मंत्री ने कहा कि केंद्र शासित प्रदेश और संबंधित राज्य सरकारें उन उम्मीदवारों को नए टीईटी सर्टिफिकेट जारी करने के लिए आवश्यक कार्रवाई करेंगे जिनकी 7 साल की अवधि पहले ही समाप्त हो चुकी है।

बता दें कि, शिक्षक पात्रता परीक्षा (Teacher Eligibility Certificate) एक व्यक्ति के लिए स्कूलों में शिक्षक के रूप में नियुक्ति के लिए पात्र होने के लिए आवश्यक योग्यताओं में से एक है।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

10वीं पास से ग्रेजुएट तक के लिए 1100 से ज्यादा पदों पर वैकेंसी, आज है आवेदन की आखिरी तारीख

Voice of Panipat

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से ‘परीक्षा पर चर्चा’ कार्यक्रम में डी0ए0वी0 पुलिस पब्लिक स्कूल की अध्यापिका सुमन रानी ने किऐ सवाल , प्रधानाचार्या अनुपमा सिन्हा ने भी जिताई ख़ुशी

Voice of Panipat

अब हरियाणा में खुलेंगे पहली से तीसरी कक्षा के स्कूल, पढिए पूरी जानकारी

Voice of Panipat