27.6 C
Panipat
September 21, 2026
Voice Of Panipat
Business

बिटकॉइन की कीमतों ने लगाई लंबी छलांग, निवेशकों को मिली बड़ी राहत

बिटकॉइन की कीमतों ने लगाई लंबी छलांग, निवेशकों को मिली बड़ी राहत

Bitcoin price rose : बिटकॉइन में लगातार गिरावट के बाद निवेशकों के लिए खुशखबरी आई है। रविवार को बिटकॉइन ने ऊपर की तरफ रफ्तार को पकड़ लिया है। विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले समय में बिटकॉइन की लंबी छलांग देखने को मिल सकती है और पहले की तरह ही बिटकॉइन की कीमत एक लाख डॉलर के आसपास पहुंच सकती है।

अचानक आई तेजी के बाद बिटकॉइन में निवेश करने वालों की संख्या भी अचानक ही बढ़ गई है। मार्केट एक्सपर्ट के अनुसार 15 सितंबर को 74,937 डॉलर का निचला स्तर छूने लिया था, लेकिन इसके बाद बिटकॉइन की कीमतों ने स्पाट लेना शुरू कर दिया। रविवार को ही 7.35% की बढ़त के साथ लंबी छलांग लगाकर 80,444 डॉलर तक पहुंच गया।

इलियट वेव थ्योरी के एक्सपर्ट और स्वतंत्र फाइनेंशियल एनालिस्ट डॉ. अरनौट टेर श्यूर ने बिटकॉइन के बढ़ने की संभावना जताई है। थ्योरी में बाजार की चाल को 5 लहरों में बांटा जाता है। इसमें पहली, तीसरी और पांचवीं लहर में कीमतें तेजी से बढ़ती हैं। जबकि चौथी लहर में कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। हालिया सुस्ती दरअसल चौथी लहर थी।

एक्सपर्टों का कहना है कि चौथी लहर लगभग पूरी हो चुकी है। अब पांचवीं लहर शुरू हो रही है। ऐसे में बिटकॉइन की कीमतों में आने वाले समय में तेजी देखने को मिल सकती है। जिससे बिटकॉइन जल्द ही 85,200 से 94,500 डॉलर के दायरे में पहुंच सकता है।

ट्रेडर्स के लिए 76,248 डॉलर का स्तर सबसे मजबूत सपोर्ट और स्टॉप-लॉस रहेगा। जब तक भाव इससे ऊपर है, तेजी का ट्रेंड सुरक्षित है। बिटकॉइन 81,300 से 85,200 डॉलर का रेजिस्टेंस पार कर टिकता है तो 93,000 डॉलर का लक्ष्य आसानी से हासिल होगा। ऐसे में बिटकॉइन आने वाले समय में ज्यादा रिटर्न देने की उम्मीद जताई जा रही है।

Related posts

इस बैंक ने ग्राहकों को दी खुशखबरी, FD पर मिलेगा ज्यादा ब्या

Voice of Panipat

हरियाणा में हर महीने का बिजली बिल आएगा जीरों, जल्द उठायें PM सूर्य घर योजना का लाभ; ऐसे करें आवेदन

Sahab Ram

ये बैंक सस्ते दर पर दे रहा है Home Loan

Voice of Panipat

Leave a Comment