26.5 C
Panipat
October 5, 2026
Voice Of Panipat
EducationINFORMATIVETechnology

WhatsApp के Username फीचर पर सरकार सख्त, Meta को नोटिस , भारत में लॉन्च पर फिलहाल रोक

वॉयस ऑफ पानीपत ( मोनी कुमारी ) – केंद्र सरकार ने WhatsApp के नए Username फीचर को लेकर Meta को नोटिस जारी किया है इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने कंपनी से इस फीचर की पूरी जानकारी और इससे जुड़े सुरक्षा इंतजामों पर जवाब मांगा है। सरकार ने कहा है कि जब तक इस मामले में बातचीत पूरी नहीं हो जाती और सभी सुरक्षा पहलुओं पर संतोषजनक जवाब नहीं मिल जाता, तब तक इस फीचर को भारत में लॉन्च नहीं किया जाएगा सरकार ने पहले Meta को 6 जुलाई तक जवाब देने का समय दिया था। बाद में कंपनी के अनुरोध पर यह समयसीमा बढ़ाकर 9 जुलाई कर दी गई। मंत्रालय ने साफ कहा है कि कंपनी को यह बताना होगा कि इस फीचर के जरिए होने वाली संभावित धोखाधड़ी को रोकने के लिए क्या-क्या सुरक्षा व्यवस्था की गई है ।

मंत्रालय का कहना है कि इससे ऑनलाइन फ्रॉड, डिजिटल अरेस्ट स्कैम फर्जी पहचान बनाना और अन्य साइबर अपराधों के मामलों में बढ़ोतरी हो सकती है। WhatsApp अपने यूजर्स के लिए ऐसा फीचर ला रहा है, जिससे वे मोबाइल नंबर की जगह एक यूनिक Username बना सकेंगे। यह Username हमेशा @ से शुरू होगा, जैसे @Name123। इसके जरिए यूजर बिना अपना फोन नंबर शेयर किए भी दूसरे लोगों से चैट और कॉल कर सकेंगे। यह Username प्रोफाइल पर दिखने वाले Display Name से अलग होगा और हर अकाउंट के लिए अलग यानी यूनिक होगा। यदि कोई Username पहले से किसी अन्य यूजर ने ले रखा है, तो वही नाम दोबारा नहीं चुना जा सकेगा।
यह फीचर आने के बाद यूजर WhatsApp की Settings में जाकर Account सेक्शन के अंदर Username विकल्प से अपना पसंदीदा Username चुन सकेंगे। जिन लोगों के पास आपका मोबाइल नंबर सेव नहीं होगा, उन्हें चैट या कॉल के दौरान आपका फोन नंबर नहीं बल्कि आपका Username दिखाई देगा। इससे यूजर्स की प्राइवेसी बढ़ेगी और मोबाइल नंबर सार्वजनिक नहीं होगा। फिलहाल WhatsApp का Username फीचर भारत में लॉन्च नहीं होगा। सरकार और Meta के बीच बातचीत पूरी होने और सुरक्षा से जुड़े सभी सवालों के संतोषजनक जवाब मिलने के बाद ही इस फीचर को भारत में लागू करने पर फैसला लिया जाएगा।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

सुप्रीम कोर्ट ने कोर्ट की सुनवाई के वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर डालने पर लगाई अंतरिम रोक!

Voice of Panipat

UP शिक्षक भर्ती का नया सिलेबस जारी! संस्कृत में बड़ा बदलाव, ऐसे होगी परीक्षा!

Voice of Panipat

Simple Energy के नए इलेक्ट्रिक स्कूटर ने मचाई धूम, नाममात्र कीमत पर मिलेंगे तगड़े दमदार फीचर्स

Sahab Ram