33.1 C
Panipat
October 5, 2026
Voice Of Panipat
HaryanaHaryana News

90000 रिश्वत लेते रंगें हाथ पकड़ा गया पटवारी, हरियाणा में आज ACB का बड़ा एक्शन

HARYANA ACB ACTION : हरियाणा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दे की ACB का एक और बड़ा एक्शन देखने को मिला है, जिसके चलते विभाग में हड़कंप मच गया है। बता दे की प्रदेश हरियाणा में एसीबी पिछले कुछ समय से जीरो टॉलरेंस निति पर काम रही है।

90000 रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार

मिली जानकारी के मुताबिक बता दे की सोनीपत में भ्रष्टाचार के खिलाफ भिवानी एसीबी ने एक बड़ी कार्रवाई की है। गन्नौर तहसील में तैनात हलका पटवारी को ₹90 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

बता दे की शिकायत के अनुसार इस पटवारी ने एक कंपनी के बैंक लोन को राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज करने के एवज में पटवारी ने कंपनी के व्यक्ति से रिश्वत की मांग की थी। जिसके बाद शिकायतकर्ता को यह पैसा देना सही नहीं लगा और उसने भिवानी एसीबी को शिकायत दी।

जैसे ही शिकायत ACB की टीम को शिकायत मिलती है वह सत्यापन के बाद तुरंत एक्शन में आ जाती है। जिसके बाद आज यानि सोमवार को शिकायतकर्ता पटवारी को ₹90 हजार देने पहुंचा। जैसे ही पटवारी ने रिश्वत की रकम ली, एसीबी की टीम ने उसे गन्नौर तहसील से रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद परिसर में हलचल पैदा हो गई।

अधिक जानकारी के लिए बता दे की आरोपी को गन्नौर थाना में ले जाया गया है और आगे की कार्रवाई जारी है। वहीं आरोपी पटवारी को कोर्ट में पेश किया जाएगा, जहां से आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

नौकरी दिलाने का झांसा देकर युवती को ले गया होटल, जबरन शराब पिलाकर किया सामुहिक दुष्कर्म, पुलिस को ऐसे मिली सूचना

Voice of Panipat

पानीपत SP अचानक पहुंचे साइबर क्राइम थाना

Voice of Panipat

PANIPAT में संदिग्ध हालात में प्रेमी के संग युवती लापता

Voice of Panipat

Leave a Comment