July 27, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPanipatPANIPAT NEWS

आज है किसानों का कैंडल मार्च

वायस ऑफ पानीपत (सोनम गुप्ता):- किसान आंदोलन का आज 12वां दिन है.. पंजाब के किसान शंभू और खनौरी बॉर्डर पर डटे हुए हैं.. किसानों ने दिल्ली कूच का फैसला 29 फरवरी तक टाल दिया है.. किसान नेता सरवण पधेंर ने कहा कि इस पर उस दिन फैसला लेंगे.. ​​​​​​शंभू और खनौरी बॉर्डर पर आज शाम को कैंडल मार्च होगा.. वहीं हरियाणा के 7 जिलों में मोबाइल इंटरनेट पर रोक 24 फरवरी की रात 12 बजे तक के लिए बढ़ा दी गई है.. उधर खनौरी बॉडर पर  बठिंडा के युवा किसान शुभकरण का अभी अंतिम संस्कार नहीं हुआ है.. पंजाब सरकार ने परिवार को 1 करोड़ का मुआवजा और बहन को सरकारी नौकरी की घोषणा की.. किसान संगठनों और परिवार की मांग है कि पंजाब पुलिस शुभकरण की मौत के मामले में हत्या की FIR दर्ज करें..

23 फरवरी को हरियाणा में किसानों और पुलिस के बीच टकराव हो गया.. किसान हिसार ने नारनौंद से खनौरी बॉर्डर जाना चाहते थे.. पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए आंसू गैस के गोले दागे.. यह देखकर किसानों ने पथराव किया तो पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया.. इस झड़प में 24 पुलिसकर्मी और 16 किसान घायल हुए। हिसार में अभी तनावपूर्ण हालात बने हुए हैं।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

राहुल की ट्रैक्टर रैली कल हरियाणा में करेगी प्रवेश, गृहमंत्री बोले-हुड़दंगियों को नहीं आने देंगे

Voice of Panipat

PANIPAT में हथियारों का सौदागर गिरफ्तार, 5 देसी पिस्तौल और 6 मैगजीन बरामद

Voice of Panipat

16 या 17 मार्च को हो सकती है लोकसभा चुनाव की घोषणा

Voice of Panipat