September 6, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsCrimeIndia CrimesLatest News

राजा रघुवंशी म#र्डर केस में सुप्रीम कोर्ट ने सोनम को दिए 2 विकल्प

वॉयस ऑफ पानीपत (श्रद्धा गुप्ता ) -2025 का राजा रघुवंशी MURDER CASE जिसमें आरोपी नंबर 1 सोनम रघुवंशी की ज़मानत 1 साल बाद भी समस्या का कारण बनी हुआ है । HONEYMOON पर अपने पति राजा रघुवंशी की हत्या करने का आरोप पत्नी सोनम पर लगा था , ये घटना मई 2025 की है , जिसके बाद अप्रैल 2026 में सोनम को पुलिस जांच में हुई गड़बड़ के कारण ज़मानत दे दी गई थी और फिर मेघालया कोर्ट की भी इस फैसले को मंज़ूरी मिल चुकी थी , जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट के हाथ में अब सारा फैसला था ।

कहने का मतलब सोनम की रिहाई सुप्रीम कोर्ट के हाथ में थी , जिस पर अब कोर्ट ने सोनम को 2 विकल्प दिए हैं , जहां सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट (जस्टिस एमएम सुंदरेश और जस्टिस पीबी वराले की बेंच) ने सोनम से कहा कि वह या तो ट्रायल कोर्ट में गवाहों के बयान पूरे होने तक आत्मसमर्पण (सरेंडर) कर दें या फिर अदालत सीधे मामले के तथ्यों के आधार पर उनकी जमानत रद्द करने पर फैसला सुनाएगी । अदालत मेघालय सरकार की उस याचिका पर सुनवाई कर रही थी, जिसमें मेघालय हाई कोर्ट द्वारा सोनम रघुवंशी को मिली जमानत के खिलाफ अपील की गई थी ।

वहीं सोनम को ज़मानत देने का कारण था पुलिस जांच में हुई गलती जहां धाराओं में हुए नए बदलाव के चलते धारा 103 की जगह 403 लिखा गया था , जिससे आरोप सिद्ध नही होता औऱ सोमन रघुवंसी को भी अपनी गिरफ्तारी के बारे में सूचना ना होने के कारण उनको कोर्ट द्वारा ज़मानत दे दी गई थी । अब कोर्ट ने 23 जुलाई की तारीख अगली सुनवाई के लिए तय की है ।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

ट्रैक्टर मार्च में गिरफ्तार लोगों को 2-2 लाख का मिलेगा मुआवजा, पंजाब सरकार ने किया एलान

Voice of Panipat

नीरज चोपड़ा को सफल बनाने के लिए इन कोचों ने भी की कड़ी मेहनत

Voice of Panipat

PETROL-DIESEL के दाम की पढिए रेट लिस्ट, क्या हुए बदलाव

Voice of Panipat