32.7 C
Panipat
June 3, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsCrimeHaryana CrimeLatest NewsPanipat Crime

CIA-1 पुलिस ने यार्न कारोबारियों से करीब 15 लाख रूपए का धागा खरीदकर ठगी करने वाले गिरोह के 3 आरोपियो को किया गिरफ्तार

CRIME- सीआईए वन पुलिस ने यार्न कारोबारियों से करीब 15 लाख रूपए का धागा खरीदकर ठगी करने वाले गिरोह के और तीन आरोपियों को मंगलवार शाम को पेप्सी पूल के पास से गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान मस्ताना चौक पठान मोहल्ला निवासी दीपक कपूर, वार्ड 11 नजदीक रामलाल स्कूल किला निवासी राजेश रॉय रत्न और मुखिजा कॉलोनी निवासी राहुल के रूप में हुई है। सीआईए वन प्रभारी इंस्पेक्टर फूल कुमार ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने मामले में पहले पकड़े जा चुके अपने साथी आरोपी जाटल रोड न्यू माडल टाउन सैनी कॉलोनी निवासी प्रीत सिंह के साथ मिलकर यार्न कारोबारियों से धागा खरीदकर ठगी करने की वारदातों को अंजाम देना स्वीकारा। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया उन्होंने व्यापारियों से लिया धागा पंजाब, उत्तराखंड और यूपी में बेचकर पैसे बराबर हिस्सों में बाट लिए थे। आरोपियों ने श्याम यार्न के मालिक से 3744 किलो धागा खरीदकर 2 लाख 29 हजार 979 रूपए, महादेव टैक्सटाईल गंगापुरी रोड से 7 हजार किलो धागा खरीदकर 4 लाख 47 हजार 210 रूपए, गुप्ता यार्न गोहाना रोड से 10 हजार किलो धागा खरीदकर 5 लाख 94 हजार 928 रूपए, निर्मल बाला जी स्पीन टैक्स नौल्था से 2500 किलो धागा खरीदकर 2 लाख 10 हजार 263 रूपए की ठगी करना स्वीकारा।

पुलिस ने बुधवार को तीनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हें 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपियों से गहनता से पूछताछ करने के साथ ही ठगी की राशि बरामद करने का प्रयास करेगी। मामले में पहले पकड़े जा चुके आरोपी प्रीत सिंह को जेल भेजा जा चुका है। सीआईए वन प्रभारी इंस्पेक्टर फूल कुमार ने बताया कि थाना चांदनी बाग में सोनीपत के ढुराना गांव निवासी अरविंद पुत्र दलबीर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी उग्राखेड़ी काला आंबा रोड पर श्याम यार्न के नाम से फैक्टरी है। उनके पास 11 सितंबर 2025 को दीपक कपूर, प्रीत सिंह, राज रतन और राहुल कुमार फैक्टरी में निर्मल बाला जी स्पिन टेक्स प्राइवेट लिमिटेड का सैंपल लेकर आए और धागा खरीदने की बात की। चारों ने बताया उनकी सेक्टर-25 में ओम ट्रेडर्स, महादेव इंटरप्राइजेज, नानक इंटरप्राइजेज और फर्निशिंग वाला नाम से चार फर्म हैं। वे इन्हीं फर्मों के माध्यम से व्यापार करते हैं। चारों ने 3744 किलो धागे का ऑर्डर दिया। उसने 13 सितंबर 2025 को दो बिलों के माध्यम से दो गाड़ियों में माल लोढ़ कराकर सेक्टर-25 स्थित उनकी फैक्टरी में भिजवा दिया। माल के भुगतान के लिए उन्होंने 2 लाख 29 हजार 979 रुपए का एक चेक दिया। उसने बैंक में चेक लगाया तो वह बाउंस हो गया।

इसके बाद उसने चारों से संपर्क कर चेक बाउंस होने की जानकारी दी और भुगतान करने के लिए कहा, चारों टालमटोल करने लगे। कई बार भुगतान के लिए कहने पर आरोपियों ने कहा कि वे लोगों को इसी तरह ठगते हैं और उसको भी अपनी ठगी का शिकार बनाया है। अन्य व्यापारियों से बातचित करते पर पता चला इससे पहले गुप्ता यार्न से 5 लाख 95 हजार 456 रुपए, महादेव टेक्सटाइल मील से 4 लाख 45 हजार 410 रुपए तथा निर्मल बाला जी कॉट स्पिन से 2 लाख 10 हजार रुपए के चेक देकर ठगी की हुई है। थाना चांदनी बाग में अरविंद की शिकायत पर अभियोग दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच और आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी है।

आरोपी दीपक कपूर की सेक्टर 25 पार्ट टू में ओम ट्रेडर्स के नाम से हैण्डलूम की फर्म, आरोपी राहुल की महादेव इंटरप्राइजेज नाम से व आरोप राजेश रॉय रत्न की फर्निशिंग वाला नाम से फर्म है। और मामले में पहले पकड़े जा चुके आरोपी प्रीत की टोल प्लाजा के पास प्लास्टिक दाना की फैक्टरी थी। करीब डेढ़ साल पहले नुकशान होने पर बंद कर दी थी।

आरोपियों ने पूछताछ में पुलिस को बताया उन्होंने मिलकर शार्टकट तरिके से पैसे कमाने के लिए व्यापारियों के साथ ठगी करने की साजिश रची और एकाएक ठगी की वारदात को अंजाम दिया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी कारोबारियों से माल खरीदकर चेक दे देते थे और चेक बाउंस हो जाते थे।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

हरियाणा की जेलों में ड्यूटी देंगे अध्यापक, जारी हुए आदेश

Voice of Panipat

अब बिना ऐप के देख सकेगें Instagram Reels

Voice of Panipat

PANIPAT के आढ़ती से काला जठेड़ी के नाम से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार

Voice of Panipat