September 17, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryana CrimeHaryana NewsIndia CrimesLatest NewsPanipatPanipat Crime

PANIPAT:- साइकिल पर सवार हो कर जा रहा था बुजुर्ग, हो गया बड़ा हादसा

वायस ऑफ पानीपत (सोनम गुप्ता):- पानीपत के जिला सोनौली कस्बे में साइकिल सवार बुजुर्ग को तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी… टक्कर लगने के बाद बुजुर्ग नीचे गिर गया.. आनन फानन बुजुर्ग को उसका बेटा अस्पताल ले गया… जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.. हादसे की सूचना बेटे ने पुलिस को दी.. पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.. वहीं, पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया गया..

सनौली थाना पुलिस को दी सूचना में बेटे ने बताया की वह मूल रूप से पानीपत के रहने वाले है.. वह किसी जरूरी काम बाहर जा रहे थे.. वह साइकिल पर सवार थे.. वे जलालपुर रोड बिजली घर के सामने पहुंचे.. तो सामने से एक तेज रफ्तार बाइक चालक आया.. जिसने साइकिल में टक्कर मार दी.. टक्कर लगने के बाद उसके पिता नीचे गिर गए और गंभीर चोट लग गई.. आनन-फानन वह अपने पिता को उठा कर सिविल अस्पताल पहुंचा.. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.. हादसे की सूचना पुलिस को दी. पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है..

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

HARYANA सेवा का अधिकार आयोग ने बिजली निगम पर लगाया भारी जुर्माना, पढ़िए पूरा मामला

Voice of Panipat

HARYANA CM ने 6 नए पोर्टल किए लॉन्च, क्या है पोर्टल में पढ़िए जरुर

Voice of Panipat

देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का नियमित संचालन रविवार से, सप्ताह में छह दिन दौड़ेगी!

Voice of Panipat