34.2 C
Panipat
June 17, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsPanipat CrimePANIPAT NEWS

PANIPAT:- अवैध देसी पिस्तौल सहित आरोपी गिरफ्तार

वायस ऑफ पानीपत (कुलवन्त सिंह):- एटी नारकोक्टिस सेल पुलिस टीम ने समालखा में नया बस अड्डा के पास एक युवक को अवैध देसी पिस्तौल सहित गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान जसवंत निवासी पिनाना सोनीपत के रूप में हुई।

एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी इंस्पेक्टर सुमित सरोहा ने बताया कि उनकी एक टीम वीरवार को गश्त के दौरान समालखा स्थित नया बस अड्डा के बाहर सर्विस लेन पर मौजूद थी। तभी टीम को समालखा की और से एक युवक पैदल आते हुए दिखाई दिया। युवक पुलिस टीम को देखकर एकदम से वापिस मुड़कर तेज कदमों से चलने लगा। पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए कुछ कदमों पर ही युवक को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान जसवंत पुत्र प्रेमसिंह निवासी पिनाना सोनीपत के रूप में बताई। तलाशी लेने पर आरोपी की पहनी हुई जींस की पेंट की जेब से एक 32 बोर का देसी पिस्तौल बरामद हुआ। चेक करने पर पिस्तौल अनलोड मिला। पुलिस टीम ने देसी पिस्तौल का लाईसेंस व परमिट दिखाने के लिए कहा तो आरोपी कोई भी कागजात पेश नही कर सका।

आरोपी का पहले भी आपराधिक रिकार्ड रहा
पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया उसके खिलाफ जानलेवा हमला, लड़ाई झगड़ा, हत्या व मुठभेड़ की वारदातों के सोनीपत के गोहाना व गन्नौर थाना में 4 मामले दर्ज है। आरोपी वर्ष 2019 में सोनीपत जेल से बेल पर बाहर आया था।

रंजिश के चलते हरिद्वार से खरीदकर लाया देसी पिस्तौल
प्रभारी इंस्पेक्टर सुमित सरोहा ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को रंजिश के चलते वह उक्त देसी पिस्तौल करीब पांच छह महीने पहले हरिद्वार में एक अज्ञात युवक से 45 हजार रूपए में खरीदकर लाया था। आरोपी जसवंत अवैध देसी पिस्तौल को अपने साथ लेकर चलता था। वीरवार को आरोपी अपनी बहन के घर जाने के लिए समालखा बस अडडा पर आया था।
आरोपी जसवंत के खिलाफ थाना समालखा में आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर पुलिस ने शुक्रवार को पूछताछ के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया गया।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

अवैध रूप से बेच रहे थे गैस सिलेंडर, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने छापेमारी के दौरान 1 आरोपी किया काबू

Voice of Panipat

स्वास्थ्य संगठन की बढ़ी चिंता, डेल्टा से भी खतरनाक है कोरोना का सी.1.2 वैरिएंट

Voice of Panipat

अब इन लोगों को नहीं करना पड़ेगा पैन कार्ड को आधार से लिंक, जानिए वजह

Voice of Panipat