28.5 C
Panipat
September 11, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsCrimePanipatPanipat Crime

जमीन विवाद में मां के हत्यारे के किया काबू, कबूली हत्या.

वायस ऑफ पानीपत(कुलवन्त सिंह)- जमीन के लिए मां रुकमन देवी की हत्या करने के आरोपी को पुलिस ने सोमवार को बरसत रोड से काबू किया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने मुंह दबाकर हत्या करने की बात कबूल कर ली है। गांव बबैल के रहने वाले कृष्ण ने बताया कि आरोपी कविंद्र पिछले कई महीनो से मां रुकमन देवी पर जमीन बेचने के लिए दबाव बना रहा था। इसके लिए मां ने साफ इनकार कर दिया था।

रविवार को वह अपनी पत्नी और दोनों बच्चों को लेकर गोहाना में बहन के पास गया था। वहां पत्नी और बच्चो को छोड़ आया। शाम को वह अकेला ही घर वापस आया था। उसने फिर से जमीन बेचने के लिए मां पर दबाव बनाया। इनकार करने पर गला घोटकर हत्या कर दी और भाग गया। भाई के बच्चे उस वक्त घर में थे। उन्होंने ही परिवार के लोगों को सूचना दी। पुलिस का कहना है कि मुखबिर की सूचना पर बरसत रोड से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस बुधवार को आरोपी को अदालत में पेशकर रिमांड पर लेगी।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

Haryana में किसानों को बड़ा तोहफा, अब 48 घंटे में मिलेगा किसानों को फसल का भुगतान

Voice of Panipat

1 April से बढ़े Toll Tax के दाम, देंखे आपके रूट पर क्या हैं नए रेट्स

Voice of Panipat

बिग बॉस-13 के विनर सिद्धार्थ शुक्ला का हार्ट अटैक से हुआ निधन, टीवी इंडस्ट्री को लगा बड़ा शोक

Voice of Panipat