18.2 C
Panipat
March 13, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsPanipat

124 के बिना मास्क के काटे चालान, 2 युवको के किया गिरफ्तार

वायस ऑफ पानीपत (कुलवन्त सिंह):-  लाकडाउन नियमों की अवेहलना कर बेवजह सड़को पर बगैर मास्क घूमते पाए जाने पर 124 लोगो के चालान किये। वही दो युवको को अवैध देशी शराब सहित गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई अमल मे लाई गई। एएसपी पूजा वशिष्ट ने बताया कि कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा 31 मई तक लाकडाउन लगाया हुआ है । जिला पानीपत में पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन के सख्त निर्देशानुसार कोविड-19 व लाकडाउन के नियमो की कड़ाई से पालना करवाने के लिए 24 घंटे जिला पुलिस के जवान विभिन्न स्थानों पर सतर्कता से ड्यूटी करते हुए आमजन से नियमों की पालना करवा रहे है। उन्होने बताया की इसके बावजूद भी कुछ लोग नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं और बिना वजह ही घर से बाहर सड़कों पर घूमते रहते हैं। वही कुछ दुकानदार बिना परमिशन के ही नियमो के खिलाफ दुकान खोल लेते हैं जिस पर भीड़ लगी रहती है । शुक्रवार को जिला पुलिस ने लाकडाउन नियमों की अवेहलना कर बेवजह सड़को पर बगैर मास्क घूमते पाए जाने पर 124 लोगो के चालान काटने के साथ ही उन्हे मास्क भी वितरित किये । वहीं दो युवको को अवैध देशी शराब सहित गिरफ्तार कर दोनो के खिलाफ संबंधित थाना मे मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई अमल मे लाई गई ।

एएसपी पूजा वशिष्ट ने कहा कि लाकडाउन कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए लगाया गया है यह तभी संभव होगा जब सभी लोग मिलकर प्रयास करेंगे और नियमों का पालन करेंगे। इसलिए घर पर रहे सुरक्षित रहे, सोशल डिस्टेंसिंग की पालना करें, बेवजह सड़कों व गलियों में न निकले, अति जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकले व मास्क का प्रयोग करें ।

लोकडाउन नियमो का उल्लघंन करते पाए जाने पर निम्न के खिलाफ कार्रवाई अमल मे लाई गई–

1 थाना पुराना औधोगिक पुलिस ने शुक्रवार को मनोहर पार्क के पास अवैध रुप से शराब बेचते हुए सर्वेश पुत्र श्रवण निवासी राजनगर पानीपत को 34 बोतल अवैध देशी शराब सहित गिरफ्तार किया । आरोपित सर्वेश के खिलाफ थाना पुराना औधोगिक मे भा0द0 सहिता की धारा 188 व एक्साईज एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई अमल मे लाई गई । 

2 थाना मतलौडा पुलिस ने शुक्रवार को अदियाना अटावला रोड पर नाका बंदी के दौरान बाईक सवार  सुरेंद्र पुत्र हवासिंह निवासी अदियाना पानीपत को 4 बोतल अवैध कच्ची शराब सहित काबू किया । आरोपित सुरेंद्र के खिलाफ थाना मतलौडा मे एक्साईज एक्ट व भा0द0 सहिता की धारा 188 के तहत मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई अमल मे लाई गई ।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

साइबर अपराधियों के अकाउंट होगें फ्रीज, साइबर अपराध का शिकार होने पर डायल करे हेल्प लाईन नम्बर 1930

Voice of Panipat

सरकार ने कहा नो वर्क नो पे, क्लर्कों ने कहा हड़ताल जारी रहेगी

Voice of Panipat

Panipat में संदिग्ध परिस्थितियों में 3 बच्चों की मां लापता

Voice of Panipat