कौमी इंसाफ मोर्चा ने बंदी सिखों की रिहाई की मांग को लेकर राज्यपाल भवन की ओर मार्च किया. इस दौरान सिमरनजीत सिंह मान घायल व्यक्ति का भेष बनाकर वहां पहुंचे, लेकिन चंडीगढ़ पुलिस ने उन्हें पहचान लिया और हिरासत में ले लिया।पंजाब के चंडीगढ़ में शनिवार को बंदी सिखों की रिहाई की मांग को लेकर तनाव की स्थिति बन गई. कौमी इंसाफ मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने पंजाब राजभवन की ओर कूच किया. प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे और वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया. हंगामे के बीच पूर्व सांसद और शिरोमणि अकाली दल के नेता मान घायल मरीज का भेष बनाकर राजभवन के पास पहुंचे, जिन्हें पुलिस ने पहचान कर हिरासत में ले लिया.