30.7 C
Panipat
August 17, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryana Politics

INLD ने संगठन में किया विस्तार, देखिए नए पदाधिकारियों की लिस्ट

वायस ऑफ पानीपत (कुलवन्त सिंह):- इनेलो प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला ने इनेलो राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी ओमप्रकाश चौटाला, पार्टी प्रदेशाध्यक्ष नफे सिंह राठी और व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष सतीश जैन से सलाह-मश्विरा कर इनेलो संगठन को और ज्यादा सक्रिय बनाने के लिए पार्टी की व्यापार प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यकारिणी में नई नियक्तियां की हैं। व्यापार प्रकोष्ठ में जसबीर सिंह रामगढिय़ा (यमुनानगर) को वरिष्ठ उपाध्यक्ष और राजेश जिंदल (डबवाली), ओंकार सिंह, एसके शर्मा, केदारनाथ गर्ग, पूर्व चेयरमैन स. जसवीर सिंह, सुरेश गुप्ता, विनोद जैन व प्रदीप मेहता को उपाध्यक्ष, जेके अग्रवाल (रतिया मंडी) को प्रधान महासचिव की जिम्मेदारी दी है।

इस प्रकोष्ठ में समरजीत उर्फ बिल्लू (जींद), पुष्पराज अग्रवाल, सुखदेव सैनी, मनोज जैन, नरेंद्र जैन, सतीश जिंदल, हनुमान प्रसाद और राकेश गर्ग को महासचिव, कुनाल अग्रवाल, निर्मल विज, अतुल हांडा, मनीष जैन, विरेंद्र जैन भूना, ललित शर्मा, रामअवतार सोनी, कृष्ण मेहता, विजय गोयल उर्फ गोल्डी सचिन कुमार खत्री, विजय कुमार मग्घू, रमेश राय, देशराज मंगला और गंगाराज बजाज को सचिव पद पर नियुक्त किया गया है। नरेश सिंगला (नरवाना) को संगठन सचिव, राजेश कुमार धिमान (अम्बाला), को प्रचार सचिव, राजेश सिंगला (जींद) को कोषाध्यक्ष बनाया गया है।

इस संगठन में रामकरण शर्मा, पंकज वधवा, यशपाल तनेजा, रमेश मेहता, सुशील बंसल डुगबुगा, सज्जन गोयल, केके जैन, मेहर सिंह, अमीत शर्मा, प्रवीन कुमार गुप्ता, विजय कुमार, राजेंद्र गुप्ता, अतुल बजाज, विजय कुमार, ऋषिराज, खैराती लाल, महेंद्रपाल सिंगला, निपुण अग्रवाल, हर्ष सिंगला, उमेश अग्रवाल, अंशुल बंसल, आशीष हुड्डा, बिट्टू कंसल आढती, अशोक बजाज, नरेश जैन और दलीप पारीक को सदस्य बनाया गया है। इनेलो नेता ने बताया कि उपरोक्त कार्यकारिणी में जिला संयोजकों की भी नियुक्तियां की गई हैं जिसमें विजय जिंदल को जींद, आनंद सांगवान को भिवानी, तरसेम गोयल को हिसार, राजकुमार मित्तल को फतेहाबाद, दीपक आर्य को अम्बाला, रणबीर सिंह देशवाल को पानीपत, राकेश कुमार जैन को सोनीपत, रमेश गर्ग को गुरुग्राम, विष्णु सूद को फरीदाबाद, सुभाष चौधरी को महेंद्रगढ़, राजींद्र बजाज को यमुनानगर, नितिन जैन को पलवल, विष्णु सिंगला को मेवात, शुभम जैन को रोहतक, गुरुदयाल मेहता को सिरसा, नितिन गोयल को कुरुक्षेत्र, प्रदीप कौशल को पंचकुला, योगेश जैन को रेवाड़ी, नरेंद्र उर्फ जीपी सोरेवाला को कैथल, राज गुप्ता को झज्जर, लक्ष्मण स्वामी को दादरी और राजेंद्र जैन को करनाल का जिला संयोजक बनाया गया है।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

PANIPAT के 2 बिल्डरों पर 1.39 करोड़ का जुर्माना, ब्याज समेत जमा कराने होगे रुपए

Voice of Panipat

हरियाणा निकाय चुनाव के लिए वोटिंग जारी, मनोहर लाल ने किया मतदान

Voice of Panipat

HARYANA के CM से मिले कैप्टन अमरिंदर सिंह, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

Voice of Panipat