34.1 C
Panipat
October 7, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPanipatPANIPAT NEWS

26 अगस्त (शनिवार) को लगेगा गृहमंत्री अनिल विज का जनता दरबार

वायस ऑफ पानीपत (सोनम गुप्ता):- हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज का जनता दरबार अगस्त महीने के चौथे शनिवार (26 अगस्त) को अम्बाला छावनी के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में लगेगा, जिसमें गृह मंत्री प्रदेशभर से आए लोगों की समस्याओं को सुनेंगे।

गृह मंत्री अनिल विज का जनता दरबार हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को आयोजित किया जाता है जिसमें दोपहर केवल एक बजे तक पहुंचने वाले फरियादियों की समस्याओं/शिकायतों को ही सुना जाएगा।

गौरतलब है कि गृहमंत्री अनिल विज का जनता दरबार प्रदेशभर में प्रचलित है जिसमें प्रदेश के कोने-कोने से हजारों की संख्या में लोग अपनी फरियाद लेकर गृह मंत्री के पास पहुंचते हैं। जनता दरबार में गृह मंत्री अनिल विज मौके पर ही लोगों की समस्याओं को सुनते हुए अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के दिशा-निर्देश देते हैं।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

पानीपत के चारों विधानसभा क्षेत्र में बनेंगे पिंक, ग्रीन, युवा और पीडब्ल्यूडी बूथ

Voice of Panipat

पानीपत में इलेक्ट्रिक बस शुरु, 7 दिन कर सकेंगे फ्री सफर

Voice of Panipat

Haryana:- अब ढाबों की बजाय टूरिज्म प्लेस पर बसों के ठहराव से होगा लाभ 

Voice of Panipat