28.4 C
Panipat
October 1, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsEducationHaryanaHaryana JobsHaryana NewsINFORMATIVELatest NewsPanipat

HTET को लेकर 2.33 लाख अभ्यर्थियों के लिए तैयारियां पूरी, पढ़िए पूरी खबर

वॉयस ऑफ पानीपत ( आयुषी त्यागी ) – हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (HTET) का समय नजदीक आते ही इसकी आयोजन समिति एवं हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इस परीक्षा में लगभग 2.33 लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे, जिनमें 1.66 लाख महिलाएं और 67 हजार पुरुष अभ्यर्थी हैं।

परीक्षा के लिए करनाल, पंचकूला और कुरुक्षेत्र को छोड़कर हरियाणा के सभी जिलों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन तीन जिलों के अभ्यर्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए करनाल के अभ्यर्थियों के केंद्र पानीपत, कुरुक्षेत्र के अभ्यर्थियों के केंद्र यमुनानगर तथा पंचकूला के अभ्यर्थियों के केंद्र अंबाला में निर्धारित किए गए हैं। सरकार ने इस बार परीक्षा में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या खामी से बचने के लिए पहले से ही कड़े सुरक्षा एवं निगरानी इंतजाम किए हैं। इसके तहत 128 फ्लाइंग टीमों का गठन किया गया है। अभ्यर्थियों की परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले मेटल डिटेक्टर से जांच और बायोमेट्रिक सत्यापन किया जाएगा।
परीक्षा के दौरान भी सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से बोर्ड मुख्यालय में स्थापित हाईटेक कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से सभी परीक्षा केंद्रों की लाइव निगरानी की जाएगी।

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) के अध्यक्ष शंकर लाल धूपड़ ने बताया कि परीक्षा को सुचारू एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने कहा कि HTET की परीक्षा 4 और 5 जुलाई को आयोजित की जाएगी।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

पेट्रोल व डीजल की कीमत में आई कमी, पढिए रेट लिस्ट

Voice of Panipat

Haryana: फरीदाबाद में स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी, हल्दीराम सहित इन 5 रेस्टोरेंट पर लगा 14.45 लाख का जुर्माना

Sahab Ram

परीक्षाओं के लिए खुद करनी होगी इंटरनेट की व्यवस्था, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने जारी किए दिशा-निर्देश

Voice of Panipat