33.2 C
Panipat
October 9, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsCrimeHaryanaPanipatPanipat CrimePANIPAT NEWS

PANIPAT के कांट्रेक्टर के कार्यालय से हुई डेढ़ लाख की चोरी, CCTV फूटेज खंगाल रही पुलिस

वायस ऑफ पानीपत (देवेंद्र शर्मा)- मामला पानीपत के तहसील कैंप के सुभाष नगर का है जहां पर स्थित रोड कांट्रेक्टर के कार्यालय का ताला तोड़कर डेढ़ लाख रुपये और फाइलें चोरी कर ली। एक बदमाश ने रेकी की और फिर दीवार फांदकर अंदर घुसा। इसके बाद चोरी की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। वही चोर को पीड़ित के बेटे ने भागते हुए भी देख लिया था। पुलिस चोर का पता लगाने के लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।

सेक्टर-18 के जयपाल राठी ने पुलिस को शिकायत दी कि वह सरकारी रोड कांट्रेक्टर है।उनका सुभाष नगर में पुराना मकान है और इस में उनका कार्यालय है। वह रात को कार्यालय बंद करके घर चला गया था। एक घंटे बाद बेटा अमनदीप राठी कार्यालय में गया तो ताले टूटे हुए थे। सामान बिखरा पड़ा था। कार्यालय से डेढ़ लाख रुपये और फाइलें चोरी कर ली गई थी। बेटे को देखकर बदमाश छत पर गया और भाग गया। पड़ोसी ने बताया कि एक युवक छत पर दिखाई दिया था।

पीड़ित जयपाल ने बताया कि 21 साल से उनके कार्यालय में पहली बार चोरी की वारदात हुई है। थाना शहर प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि मामला दर्ज करके चोर की तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस द्वारा कालोनी के सीसीटीवी कैमरों की भी जांच कर चोर का पता लगाया जा रहा है।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

HARYANA में दौड़ेगी नमो भारत ट्रेन, पीएम मोदी आज करेंगे उद्घाटन

Voice of Panipat

बैंक चेक में कटिंग कर ज्यादा राशि निकलवाकर खाता धारक के साथ धोखाधड़ी करने का आरोपी गिरफ्तार

Voice of Panipat

राम रहीम को मिली पैरोल, CM मनोहर लाल ने कही ये बातें

Voice of Panipat