July 27, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsEducationHaryana NewsLatest News

HARYANA मे गर्मियों की छुट्टियों का ऐलान, इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल, पढ़िए शेड्यूल

वायस ऑफ पानीपत (सोनम गुप्ता):- बढ़ते तापमान के बीच स्कूली बच्चों के लिए राहत भरी खबर है. हरियाणा शिक्षा बोर्ड ने गर्मियों की छुट्टियों का ऐलान कर दिया है. हरियाणा में 30 दिन तक सरकारी स्कूल बंद रहेंगे. गर्मी की छुट्टियों का इंतजार सभी को रहता है., इस बार गर्मी बढ़ने के कारण बच्चों के साथ-साथ अभिभावक भी इसका इंतजार कर रहे थे. ताकि बच्चों को भीषण गर्मी के बीच स्कूल जाने से थोड़ी राहत मिल सके. गर्मी की छुट्टियां 1 से 30 जून तक रहेंगी.

इससे पहले सोशल मीडिया पर गर्मियों की छुट्टियां 23 मई से 30 जून तक होने की बात कही जा रही थी. जिसे हरियाणा शिक्षा बोर्ड के अधिकारियों अफवाह बताया है. अधिकारियों ने कहा कि छुट्टियां 1 जून से 30 जून तक होंगी. कोरोना के कारण बच्चों की पढ़ाई दो साल तक प्रभावित रही. ऐसे में गर्मियों की छुट्टियों में बच्चे आनलाइन पढ़ाई करेंगे. 10वीं और 12वीं के विद्यार्थी घर पर ही टैब से आनलाइन पढ़ाई करेंगे. सरकार ने इसे लेकर आदेश जारी कर दिए है.

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

Voice of Panipat

दिल्ली में 9-18 नवंबर तक बंद रहेंगे सभी स्कूल

Voice of Panipat

PANIPAT: मानव तस्करी के खिलाफ पुलिस सख्त, चलाएगी विशेष अभियान- SP अजीत सिंह शेखावत

Voice of Panipat