26.1 C
Panipat
September 2, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking News

जन्माष्टमी पर खाटूश्याम श्रद्धालुओं को तोहफा, दिल्ली से चलेगी स्पेशल ट्रेन; फटाफट नोट करें टाइमिंग व स्टॉपेज

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित हरियाणा और NCR से खाटूश्याम जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है. जन्माष्टमी पर्व पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़-भाड़ को देखते हुए रेलवे ने दिल्ली से रींगस के बीच स्पेशल ट्रेन संचालित करने के फैसले को हरी झंडी दिखा दी है. दोनों दिशाओं में 3-3 चक्कर लगाने वाली यह स्पेशल ट्रेन पूरी तरह से अनारक्षित होगी.

यह रहेगा शेड्यूल

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि ट्रेन नंबर 04415, दिल्ली- रींगस अनारक्षित स्पेशल ट्रेन 3 सितंबर से 5 सितंबर तक दिल्ली से शाम 06.50 बजे रवाना होकर रात 12.40 बजे रींगस स्टेशन पर पहुंचेगी. यहां से यात्री ऑटो- रिक्शा के जरिए बाबा श्याम के दरबार खाटूश्याम पहुंच सकेंगे, जो महज कुछ ही दूरी पर स्थित है.

उन्होंने बताया कि इसी तरह वापसी में ट्रेन नंबर 04416, रींगस- दिल्ली अनारक्षित स्पेशल ट्रेन 4-6 सितंबर तक रात 2 बजे रींगस स्टेशन से रवाना होकर सुबह 7 बजे दिल्ली पहुंचेगी. इस स्पेशल ट्रेन के संचालन से खाटूश्याम श्रद्धालुओं को सफर में अतिरिक्त भीड़-भाड़ से छुटकारा मिलेगा और उनकी यात्रा आरामदायक हो जाएगी.

इन स्टेशनों पर करेगी ठहराव

बीच रास्ते यह ट्रेन दोनों दिशाओं में दिल्ली सराय, दिल्ली कैंट, गुरुग्राम, पटौदी रोड, रेवाड़ी, नारनौल और नीमकाथाना स्टेशनों पर ठहराव करेगी. इस ट्रेन में यात्रियों को 14 जनरल कोच एवं दो गार्ड डिब्बों सहित कुल 16 डिब्बों की सुविधा मिलेगी.

Related posts

हरियाणा के इन जिलों में ओमिक्रोम के नए मामले आए सामने, पढिए

Voice of Panipat

PANIPAT:- राज्यपाल आचार्य देवव्रत पहुंचे आर्य बाल भारती स्कूल में, नए भवन की रखी आधारशिला

Voice of Panipat

स्कूलों में अब बिना TC के भी दाखिला ले सकेंगे छात्र, बदले नियम, लेकिन..

Voice of Panipat

Leave a Comment