September 17, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsCrimeHaryana CrimeIndia CrimesIndia NewsLatest NewsPanipat CrimePANIPAT NEWS

 मन्नतों से पैदा हुई भी बच्ची, पानीपत में हुआ बड़ा हा# दसा 

वायस ऑफ पानीपत (सोनम गुप्ता):- पानीपत में 4 साल की बच्ची खेलते समय घर के तीसरी मंजिल की छत से नीचे गिर गई.. और बच्ची की मौके पर मौत हो गई.. जैसे ही बच्ची के नीचे गिरने का पता चला तो वह दौड़ते हुए नीचे गई. इसके बाद बच्ची को अस्पताल ले जाया गया.. जहां डॉक्टरों ने चेकअप के बाद उसे मृत घोषित कर दिया.. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मॉच्युर्री में भिजवा दिया..

जानकारी देते हुए पिता ने बताया कि वह उत्तर प्रदेश का रहने वाला है.. 5 साल पहले उसकी शादी हुई थी..  शादी के बाद वह अपनी कुलदेवी के पास गए थे.. जहां उन्होंने अपनी पहली संतान बेटी होने की प्रार्थना की थी.. प्रार्थना से शादी के करीब 1 साल बाद ही उनकी पहली बेटी पुदिमा हुई थी..

*बेटी की मां तीसरी मंजिल पर धो रही थी बर्तन*

बेटी की मां बर्तन धोने के लिए क्वार्टर की तीसरी मंजिल की छत पर गई थी.. वह अक्सर छत पर ही बर्तन साफ करती थी.. बेटी भी मां के पीछे-पीछे चली गई.. छत पर और बच्चे भी खेल रहे थे.. पुदिमा  भी छत पर खेल रही थी.. खेलते-खेलते बच्ची छत से नीचे गली में गिर गई, जिससे उसकी मौत हो गई…  

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

हरियाणा के पुलिस थाने में तैनात हेड कांस्टेबल को रिश्वत लेते ACB ने रंगे हाथों दबोचा

Voice of Panipat

PAN Card खो गया है तो 50 रुपए में बनकर तैयार हो जाएगा नया पैन कार्ड, ऐसे करें अप्लाई

Voice of Panipat

हरियाणा में सफाई कर्मचारियों की सरकार के साथ बैठक रही बेनतीजा, बैठक से बाहर निकले कर्मचारी नेता

Sahab Ram