32.1 C
Panipat
October 9, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana News

20 दिसंबर से इस रूट पर 1 और चलेगी पैंसेजर ट्रेन, यात्रियों को भीड़ से मिलेगी राहत

वायस ऑफ पानीपत (देवेंद्र शर्मा)- दैनिक यात्रियों के लिये राहत भरी खबर है। 20 दिसंबर से कुरूक्षेत्र व दिल्ली के बीच एक और पैसेंजर ट्रेन का संचालन शुरू होगा। वापसी में यह ट्रेन दिल्ली से पानीपत तक ही चलाई जाएगी। लॉकडाउन के बाद से पैसेंजर ट्रेनों का संचालन कम संख्या में किया जा रहा है। इससे यात्रियों को ट्रेनों में भारी भीड़ के बीच सफर करने के लिए मजबूर होना पड़ा रहा है। दिल्ली-अंबाला रेलमार्ग पर पैसेंजर ट्रेन की संख्या बढ़ाने के लिए यात्री काफी समय से मांग कर रहे थे। 

अब कुरुक्षेत्र से पैसेंजर ट्रेन (04178) सुबह 5:55 बजे रवाना होगी। गन्नौर रेलवे स्टेशन पर 7:43 बजे, राजलूगढ़ी 7:49 बजे, सांदल कलां 7:54 बजे, सोनीपत 8:02 बजे, हरसाना कलां 8:11 बजे और राठधना रेलवे स्टेशन पर सुबह 8:18 बजे पहुंचेगी। इसके बाद यह ट्रेन पुरानी दिल्ली सुबह 9:35 बजे पहुंचेगी।  वापसी में यह ट्रेन (04127) पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन से शाम 4:40 बजे रवाना होगी। राठधना रेलवे स्टेशन पर 5:37 बजे, हरसाना कलां 5:42 बजे, सोनीपत 5:51 बजे, सांदल कलां शाम 6:07 बजे, राजलूगढ़ी 6:12 बजे, गन्नौर 6:18 बजे पहुंचेगी। इसके बाद यह ट्रेन पानीपत रेलवे जंक्शन पर शाम सात बजे पहुंचेगी। हर स्टेशन पर ट्रेन का ठहराव एक मिनट के लिए होगा।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

अवैध संबंधो मे रोड़ा बना बेटा तो मां ने प्रेमी संग मिलकर कर दी ह*त्या, झाड़ियो मे मिला श..तो हुआ ऐसे खुलासा

Voice of Panipat

Haryana News : हरियाणा में इन कर्मचारियों पर होगी बड़ी सख्ती, अब अपने जिले में नहीं मिलेगी पोस्टिंग

Sahab Ram

हाई कोर्ट पहुंचे राम रहीम के अनुयायी, कहा शादी हो गई है अब दिला दो आशीर्वाद

Voice of Panipat