25.3 C
Panipat
October 10, 2026
Voice Of Panipat
Business

डाक घर की यह छोटी बचत दिलाएगी बड़ा लाभ, जानें PPF और PLI में अंतर

PPF- PLI : आजकल लोग बचत के साथ-साथ सुरक्षित बचत पर अधिक फोक्स कर रहे हैं। ऐसे में डाकघर की बचत योजनाएं काफी लाभदायक हैं। हालांकि डाक विभाग द्वारा निवेश व बचत के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित की जाती है, लेकिन इसमें PPF और PLI प्रमुख हैं। आईए आपको PPF (पब्लिक प्रोविडेंट फंड) और PLI (पोस्टल लाइफ इन्सोरेंस) के बारे में बताते हैं।

सबसे बड़ी बात यह है कि PPF में निवेश के लिए कोई विशेष आयु सीमा की शर्त नहीं है। यानी किसी भी आयु के लोग निवेश कर सकते हैं। साथ ही एक खास बात और कि यहां छोटी बचत से शुरू किया जा सकता है।

क्योंकि 500 रुपये से बचत शुरू की जा सकती है और डेढ़ लाख रुपये प्रतिवर्ष के हिसाब से 15 साल तक राशि जमा की जा सकती है।
यदि ब्याज दर की बात की जाए तो यह 7.1 का लाभ देती है।

वहीं PLI में निवेश के लिए कम से कम आयु सीमा 18 वर्ष है और अधिकतम 55 वर्ष तक के लोग ही बचत कर सकते हैं। साथ ही निवेश का मौका भी सिर्फ स्नातक पास लोगों को ही दिया जाता है।

इसमें ब्याज की बात की जाए तो प्रति छमाही के हिसाब से 10 प्रतिशत ब्याज दर दी जाती है। इस योजना में एक अन्य लाभ यह भी है कि इसके साथ बीमा की सुविधा भी दी जाती है।

अन्य योजनाएं
इसके अलावा डाक विभाग द्वारा असरडी, सुकन्या समृद्धि योजना, मासिक आय योजना, राष्ट्रीय बचत योजना भी चलाई जाती हैं। अधिक जानकारी के लिए आप अपने नजदीकी डाक घर से संपर्क कर सकते हैं।

आज कल कर्मचारियों को पेंशन की सुविधा नहीं मिल रही है। ऐसे में यह कर्मचारी भी डाक योजनाओं में निवेश कर पेंशन का लाभ ले सकते हैं।

Related posts

रिचार्ज महंगे होने पर अब BSNL ने सभी कंपनियों को छोड़ा पीछे, पढिए रिचार्ज प्लान

Voice of Panipat

सोना- चांदी खरीदने वालों के लिए Good News, कीमतों में आई भारी गिरावट

Sahab Ram

कार में एक चार्ज से दिल्ली से मुंबई का सफर, Tesla और Lucid को पछाड़ गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया

Sahab Ram

Leave a Comment