25.2 C
Panipat
October 9, 2026
Voice Of Panipat
EducationINFORMATIVE

ब्यूटी विद ब्रेन है ये नई नवेली SDM, सपना ने पहले प्रयास में पूरा किया अपना “सपना”

SUCCESS STORY: बिहार लोक सेवा आयोग का परिणाम जारी होने पर एक और होनहार बेटी ने अपनी सफलता के झंडे गाड़ दिए हैं। क्योंकि बिहार की इस बेटी सपना झा ने बिहार लोक सेवा आयोग की परीक्षा में 201वीं रैंक हासिल की है। इससे अब वे एसडीएम के पद पर आसीन हो गई है।

हालांकि सपना झा के परिवार में पहले भी लोक सेवक हैं। उनके भाई पूरन कुमार झा सिवान के एसपी रहे हैं। अब छोटी बहन ने भी लोक सेवा में एंट्री मार दी है। हालांकि सपना झा ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है, लेकिन उनकी इच्छा लोक सेवा में जाने की थी। इसके लिए कड़ी मेहनत की।

इससे पहले सपना झा ने भी अपने बड़े भाई की तरह ही यूपीएससी में प्रयास किया, लेकिन यहां सफलता नहीं मिली तो बिहार लोक सेवा आयोग यानी बीपीएससी पर ध्यान लगाया. यहां भी 2 बार असफलता मिली, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। तीसरे प्रयास में वे इस परीक्षा को क्रैक करने में सफल रही।

राजस्थान में बीता बचपन



दरअसल सपना झा का बचपन राजस्थान में बीता है। क्योंकि उनके पिता रेलवे में नौकरी करते थे, जो अब सेवानिवृत हो चुके हैं। ऐसे में उनके पिता की तैनाती राजस्थान में रही तो पूरा परिवार वहीं रहा। उनकी शुरूआती पढ़ाई सवाई माधोपुर स्थित केंद्रीय विद्यालय में हुई है। हालांकि इसके बाद उन्होंने 2018 में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग करने के बाद यूपीएससी के लिए पूरा जो लगा दिया, लेकिन इसमें सफलता नहीं मिली।

Related posts

सरकारी स्कूलों में मिड डे मील को लेकर सरकार हुई सख्त , कहा बच्चों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ नहीं

Voice of Panipat

साउथ कोरिया में पढ़ेगी छोटे से गांव की ये लड़की, किसान की बेटी को मिली कोरिया स्कॉलरशिप

Sahab Ram

1991 में जन्मी आरुषि मिश्रा ने रचा इतिहास, छोटी उम्र में UPSC समेत तीन बड़ी परीक्षा की क्रेक

Sahab Ram

Leave a Comment