33.8 C
Panipat
October 8, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryana News

Food Safety Raid : हरियाणा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 162 किलो संदिग्ध घी जब्त

Food Safety Raid हरियाणा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 162 किलो संदिग्ध घी जब्त

त्योहारी सीजन आते ही मिलावटी खाद्य पदार्थों पर कार्रवाई करने के लिए प्रशासनिक टीमों ने अभियान की शुरुआत कर दी है। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने महेंद्रगढ़ में बड़ी कार्रवाइ की है। जहां पर टीम ने छापेमारी करके 162 किलो संदिग्ध घर को जब्त किया है और घी के सैंपल लेकर जांच के लिए लैब भेज दिए है। अब लैब से रिपोर्ट आने के बाद ही घी की गुणवता का पता चलेगा। खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा सतनाली क्षेत्र में संयुक्त छापेमारी एवं निरीक्षण कार्रवाई की गई।

यह कार्रवाई डेजिग्नेटेड ऑफिसर डॉ. पुनीत शर्मा के नेतृत्व में डा. अमित कुमार खाद्य सुरक्षा अधिकारी नारनौल तथा डा. रविंद्र डाबास खाद्य सुरक्षा अधिकारी चरखी दादरी की संयुक्त टीम द्वारा की गई।

कार्रवाई के दौरान टीम ने खाद्य प्रतिष्ठान का निरीक्षण करते हुए खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं खाद्य सुरक्षा मानकों की जांच की। जांच के दौरान लगभग 162 किलोग्राम संदिग्ध/अमानक गुणवत्ता का घी जब्त किया गया। जब्त घी के विधि सम्मत नमूने लेकर अधिकृत खाद्य प्रयोगशाला में आगे की जांच एवं विश्लेषण के लिए भेजे गए हैं।

खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के अनुसार प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत रिपोर्ट के निष्कर्षों के आधार पर नियमानुसार आगामी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा खाद्य कारोबारियों को निर्देशित किया गया कि वे खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 तथा इसके अंतर्गत बनाए गए नियमों एवं विनियमों का पूर्ण पालन सुनिश्चित करें। खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, स्वच्छता, उचित भंडारण एवं लेबलिंग में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

विभाग ने आमजन से भी अपील की कि वे खाद्य पदार्थ खरीदते समय उनकी गुणवत्ता, पैकेजिंग एवं लेबलिंग की जांच करें तथा खाद्य मिलावट अथवा खाद्य सुरक्षा से संबंधित किसी भी शिकायत की सूचना खाद्य सुरक्षा विभाग को दें।

Related posts

HARYANA के 10 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

Voice of Panipat

शराब तैयार करने के आरोपियों को पकड़ने गई पुलिस पर लाठी-डंडो से हमला

Voice of Panipat

HARYANA में 19 जुलाई को प्रभावित रहेंगी कई ट्रेनें, जानिए वजह

Voice of Panipat

Leave a Comment