32.7 C
Panipat
October 8, 2026
Voice Of Panipat
CitiesHaryanaHaryana News

जींद में किसानों ने लगाया जाम! धान खरीद न होने से कई जिलों में सड़कों पर उतरे लोग

HARYANA MANDI NEWS: हरियाणा की जायदातर मंडियों में अब धान की आवक की रफ़्तार बढ़ती जा रही है। बता दे की वहीं कई जिलों की मंडियों में धान खरीद न होने से किसानों में काफी रोष देखा जा रहा है। मंडियों में पीआर धान की सरकारी खरीद 29 सितंबर से शुरू हो चुकी है, लेकिन किसानों ने सोचा उसका उल्टा होता हुआ नजर आ रहा है। सरकार के साथ साथ अब मौसम की मार से भी किसान परेशान है। बता दे की बीते दिन यमुनानगर की मंडी में बारिश के दौरान धान मंडियों में भीगता दिखा।

वहीँ दूसरी तरफ कई जगह राइस मिलर्स के पंजीकरण में देरी के चलते एजेंसियां खरीद शुरू करने से पीछे हटती रही।

बुधवार को अनाज जींद की अलेवा अनाज मंडी में धान खरीद शुरू नहीं होने से गुस्साए किसानों ने जींद-असंध मार्ग के मुख्य चौक पर जाम लगा दिया।

वहीं अंबाला में सभी मंडियों में पुलिस निगरानी बढ़ गई है। यमुनानगर में मंगलवार को हुई वर्षा ने किसानों की चिंता बढ़ा दी। जींद में अब तक 31,380 मीट्रिक टन धान की आवक हुई है। लेकिन अभी तक लगभग एक चौथाई यानि 5,253 टन की खरीद हुई है।

कुरुक्षेत्र में 35 हजार मीट्रिक टन की आवक और 17 हजार एमटी धान की खरीद हुई।

यमुनानगर में 87 हजार एमटी धान की आवक और 38,400 एमटी धान की खरीद हुई।

पानीपत में अब तक 25 हजार मीट्रिक टन धान की आवक और खरीद 24,700 एमटी की खरीद हुई।

अंबाला में अब तक 40 हजार एमटी धान की आवक हुई है, वहीं खरीद करीब 30 हजार एमटी हुई है।

कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा मंडी का निरीक्षण

अधिक जानकरी के लिए बता दे की बढ़ते दबाव के चलते कुरुक्षेत्र की लाडवा मंडी में बुधवार दोपहर बाद उस समय हलचल मच गई, जब कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा मंडी का निरीक्षण करने पहुंचे। मंडी में मंत्री के पहुंचने की सूचना पर आढ़तियों व किसानों में भी सक्रियता दिखाई दी। कृषि मंत्री ने साफ़ लहजे में कहा है की फसल की खरीद में लापरवाई बिलकुल बर्दास्त नहीं की जायगी।

Related posts

56 साल बाद मिला HARYANA के जवान का पार्थिव शरीर, अब नसीब होगी अपने गांव की मिट्टी

Voice of Panipat

पानीपत:-पुलिस ने विद्यार्थियों को यातायात नियमों की जानकारी देकर किया जागरूक

Voice of Panipat

इस जगह शुरू हुई कबाड़ वाहनों को स्क्रैप करने की पहली यूनिट, हर महीने होगी 2000 वाहनों को स्क्रैप करने की क्षमता, पढिये

Voice of Panipat

Leave a Comment