34.1 C
Panipat
October 7, 2026
Voice Of Panipat
HaryanaHaryana News

गुरुग्राम से रेवाड़ी रूट पर जल्द खुलेंगे 2 नए फ्लाइओवर, 3 घंटे का सफर होगा 1 घंटे में पूरा

NEW FLYOVER HARYANA : दिल्ली-जयपुर हाईवे से रेवाड़ी की ओर जाने वाले वाहन चालकों को जल्द ही बड़ी राहत मिलने जा रही है। क्योंकि इस रूट पर बन रहे 2 फ्लाइओवर जल्द ही वाहनों के लिए खोल दिए जाएंगे। इससे समय और ईंधन की जबरदस्त बचत होगी। जिस दूरी को तय करने में अभी करीब 3 घंटे का समय लगता है, वह महज 1 घंटे में ही पूरी हो जाएगी।

उम्मीद है कि इसी महीने यानी अक्टूबर 2026 में ही बिलासपुर और राठीवास 2 फ्लाईओवर शुरू हो सकते हैं। इससे अगले महीने से वाहन यहां फर्राटे भरेंगे। इन फ्लाइओवर के बनने के बाद दिल्ली- गुरुग्राम से आगे मानेसर, धारूहेड़ा, नीमराणा और जयपुर रूट पर चलने वाले वाहन चालकों को जाम से राहत मिल जाएगी।

यह फ्लाइओवर नहीं होने से यहां लंबा जाम रहता है और करीब 2 मिनट का सफर पूरा करने में एक घंटे से भी अधिक समय लगता है। क्योंकि अभी फ्लाइओवर के निर्माण का कार्य चल रहा है, ऐसे में यहां रास्ता संकरा हो गया है। इसके कारण ही मुख्य रूप से जाम रहता है।

इसी महीने में पूरा होगा काम
अधिकारियों के अनुसार इस परियोजना का दिल्ली-जयपुर हाईवे का हिस्सा इसी महीने में पूरा हो जाएगा। यह हिस्सा बिलासपुर फ्लाईओवर का है। इसके बाद राठीवास फ्लाईओवर को दोनों ओर से खोल दिया जाएगा। यह वाहन चालकों को काफी राहत देगा।

अगले महीने तक रास्ता पूरी तरह साफ
फिलहाल बिलासपुर चौक पर बनने वाले फ्लाईओवर के निर्माण में काफी तेजी लाई जा रही है। इसके बाद अलग-अलग चरण में फ्लाईओवर को वाहनों के लिए खोला जाएगा। इससे धीरे-धीरे यहां लगने वाले जाम से पूरी तरह से मुक्ति मिल जाएगी। इसके अलावा यहां निर्माण होने से दिल्ली-जयपुर हाईवे का एक ओर का हिस्सा खोल दिया जाएगा। इसके बाद इस साल के अंत तक यह परियोजना पूर्ण हो जाएगी। इसके बाद जिन वाहनों को सीधा निकलना है, उनको बिलासपुर चौक पर अवरोध नहीं मिलेगा।

राठीवास फ्लाईओवर का कार्य भी अंतिम चरण में

दूसरी ओर राठीवास फ्लाईओवर का कार्य भी अब अंतिम चरण में पहुंच गया है। इसी महीने में यह रास्ता पूरी तरह से खोल दिया जाएगा। ऐसे में जिन वाहनों को सीधा हाईवे पर जाना होगा, उनको अलग से रास्ता मिल जाएगा।
इससे वाहन चालकों के समय और ईंधन की बचत होगी।

यह होगा बदलाव


इस रास्ते के क्लियर होने पर सबसे बड़ा बदलाव गुरुग्राम से रेवाड़ी निकलने वाले वाहनों के लिए होगा। यूं तो रेवाड़ी और गुरुग्राम की दूरी करीब 55 किलोमीटर है, लेकिन इस दूरी को तय करने 1 घंटे से अधिक समय लगता है। लेकिन फिलहाल यहां लगने वाले जाम के कारण यही दूसरी तय करने में तीन घंटे तक लग रहे हैं। यह सीधा रास्ता मिलने से राहत मिलेगी।

Related posts

मायके गई पत्नी को मनाने गए युवक की बेरहमी से कर दी हत्या, देखिए पूरा मामला..

Voice of Panipat

16 वर्षीय किशोरी के आरोपियों को मिली सजा: कोर्ट ने 90 हजार जुर्माना लगाया

Voice of Panipat

हरियाणा रोडवेज की भटिण्डा से हिसार, दिल्ली के लिए एकमात्र स्पेशल बस शरू, देखें इसका टाइम टेबल

Sahab Ram

Leave a Comment