33 C
Panipat
October 7, 2026
Voice Of Panipat
HaryanaHaryana NewsINFORMATIVEINTERNATIONAL

5500 करोड़ के निवेश से मिनी सिंगापूर बनेगा हरियाणा! स्वास्थ्य व शिक्षा के क्षेत्र में होगा बड़ा सुधार

HARYANA NEWS: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हाल ही में निवेशकों को आकर्षित करने के लिए सिंगापुर का दौरा किया है। यह दौरा बेहद सफल रहा है। क्योंकि सिंगापुर में हुए मुख्यमंत्री के दौरे से प्रदेश में 5500 करोड़ रुपये के निवेश पर समझौता ज्ञापन हुआ है। इससे हरियाणा में स्वास्थ्य व शिक्षा के साथ जलापुर्ति के क्षेत्र में बड़े सुधार होने की उम्मीद है।

इसको लेकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 3 दिन का सिंगापुर दौरा किया है। मंगलवार को मुख्यमंत्री के दौरे के अंतिम दिन निवेश के लिए 5500 करोड़ रुपये के एमओयू हुए हैं। इसको हरियाणा प्रदेश में औद्योगिक क्षेत्र के विकास और आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं के लिए काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इसके अलावा प्रदेश में कौशल विकास, शिक्षा, जल प्रबंधन, शिक्षा के साथ रोजगार के नए अवसरों का रास्ता साफ होगा।

अधिकारियों ने बताया कि इससे स्वास्थ्य क्षेत्र में करीब 3000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों को सहमति मिली है। ऐसे में आने वाले समय में प्रदेश की स्वास्थ्य सुविधाएं और अधिक बेहतर होने जा रही हैं। इसके अलावा चिकित्सा के क्षेत्र में रोजगार एवं कौशल विकास को नई गति मिलेगी। वहीं नई तकनीक के लिए भी संभावनाएं शुरू होंगी। स्वास्थ्य के अलावा जल उपचार एवं प्रबंधन की दिशा में बेहतरी के लिए 1500 करोड़ रुपये के निवेश के प्रस्तावों पर सहमति हुई है।

इसके परिणाम स्वरूप हरियाणा में उपचार संयंत्रों का आधुनिकिकरण होगा। इसके अलावा सीवेज ट्रीटमेंट, औद्योगिक जल प्रबंधन साथ ही पानी के दोबारा प्रयोग के साथ स्मार्ट जल प्रबंधन प्रणाली की दिशा में विकास को बढ़ावा मिलेगा।

मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान शिक्षा क्षेत्र में भी 1000 करोड़ रुपये के निवेश का रास्ता साफ हो गया है। इस निवेश से हरियाणा में डिजिटल लर्निंग और रोजगारपरक प्रशिक्षण को बढ़ावा मिलेगा। इसके साथ ही शैक्षणिक संस्थानों और कौशल विकास केंद्रों के विकास में भी तेजी आएगी।

Related posts

नूंह में DLED एग्जाम की तारीखें फाइनल, रद्द की गई थीं परीक्षाएं

Voice of Panipat

कल रामनवमी परअयोध्या में रामलला का सूर्यतिलक,जानिए पूजा की मुहूर्त

Voice of Panipat

पानीपत नेफ्था क्रैकर में हाइड्रोकार्बन रिसाव से उत्पन्न विषैली गैस व आग के खतरे से निपटने का अभ्यास सम्पन्न

Voice of Panipat

Leave a Comment