32.6 C
Panipat
October 6, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsIndia NewsINFORMATIVE

6 राज्यों को जोड़ेगा यह नया एक्सप्रेस वे, महज 14 घंटे में पूरी होगी 1400 किलोमीटर की दुरी

Delhi,gujarat mega expressway : देश में लगातार नए हाईवे और एक्सप्रेसवे का निर्माण हो रहा है। इससे शहरों और राज्यों के बीच की दूरी घट रही है। ऐसा ही एक्सप्रेसवे बनाया जा रहा है, जो देश के 6 राज्यों को जोड़ेगा। यह एक्सप्रेसवे गुजरात के सोमनाथ से दिल्ली तक का सफर महज 14 घंटे में करने का नया अनुभव देगा। यह दूरी 1400 किलोमीटर बनती है। फिलहाल यह दूरी करीब 24 घंटे में तय होती है।

इस योजना के तहत सोमनाथ-द्वारका एक्सप्रेसवे बनाया जा रहा है। यह एक्सप्रेसवे जहां देश के 6 राज्यों को आपस में जोड़ेगा, वहीं गुजरात के 13 जिले भी जुड़ जाएंगे। इसके अलावा गुजरात के द्वारका और सोमनाथ जैसे बड़े धार्मिक स्थानों का जुड़ाव भी देश के अन्य हिस्सों से बेहतर हो जाएगा। इस परियोजना की डीपीआर अक्टूबर इसके बाद 3 साल में इसका निर्माण होगा। यानी 2030 तक इसका निर्माण हो जाएगा

इन राज्यों का होगा जुड़ाव

सोमनाथ-द्वारका एक्सप्रेसवे से देश के 6 महत्वपूर्ण राज्यों का जुड़ाव आसान हो जाएगा। इसकी शुरूआत गुजतार के अहमदाबाद से महाराष्ट्र के सौराष्ट्र तक होगा। इस परियोजना से गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, दिल्ली जुड़ेगी। परियोजना पर 57 हजार 120 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इस परियोजना को 2030 तक तैयार करने की योजना है।

यह रहेगा एक्सप्रेसवे का रूट


यदि इस एक्सप्रेसवे के रूट की बात की जाए तो अहमदाबाद, सुरेंद्रनगर, राजकोट, जेतपुर, जूनागढ़, पोरबंदर और
द्वारका। यह दूरी करीब 680 किलोमीटर बनती है। इसका निर्माण गुजरात राज्य सड़क विकास निगम द्वारा किया जाना है। इसके पहले चरण में 170 किलोमीटर लंबी सड़क बनेगी, जो अहमदाबाद से राजकोट के बीच होगी।

इसके बाद राजकोट से पोरबंदर तक की 190 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण होगा। फिर जेतपुर से सोमनाथ तक की 110 किलोमीटर लंबी सड़क बनाई जाएगी। इस हाईवे की सबसे अहम बात यह होगी कि इस पर वाहन चालकों को काफी सुविधा मिलेगी। क्योंकि हर 50 किलोमीटर रेस्ट एरिया बनेगा। यहां पर खाना, फ्यूल स्टेशन, ईवी चार्जिंग पॉइंट के साथ आपातकालीन सुविधाएं भी रहेंगी।

Related posts

PANIPAT पुलिस में फेरबदल, 1 इंस्पेक्टर, 2 महिला SI सहित 36 पुलिसकर्मियों के हुए तबादले

Voice of Panipat

HARYANA:- काउंटिंग को लेकर DGP का दावा सुरक्षा के है कड़े इंतजाम

Voice of Panipat

मालिक की बहन से लड़ा रहा था इश्क, अब मिला शव, 4 के खिलाफ केस दर्ज

Voice of Panipat

Leave a Comment