33.9 C
Panipat
October 5, 2026
Voice Of Panipat
Haryana News

सिंगापुर से हरियाणा के लिए निवेश की बड़ी पहल, गुरुग्राम, पानीपत में किफायती हाउसिंग, हिसार में डिफेंस निवेश

सिंगापुर से हरियाणा के लिए निवेश की बड़ी पहल

Haryana-Singapore Investment : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी की सिंगापुर का दौरा प्रदेश के लिए बड़ा निवेश लेकर आने वाली है। सिंगापुर में मुख्यमंत्री नायब सैनी ने SING FORUM के मंच पर विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधियों से सीधा संवाद किया और हरियाणा में निवेश के नए अवसरों पर बातचीत हुई।

सिंगापुर की कंपनियों से हिसार में डिफेंस सेक्टर में नया निवेश करने व गुरुग्राम में किफायती हाउसिंग पर चर्चा को आगे बढ़ाया है। ऐसे में मल्टीनेशनल कंपनियों द्वारा हिसार व गुरुग्राम में निवेश करने के बाद जहां रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे, वहीं जमीनों के रेट भी आसमान को छूने वाले है, क्योंकि इन कंपनियों द्वारा इन शहरों में कई-कई एकड़ में इंडस्ट्रीयल सेक्टर विकसित किए जाएंगे, ताकि यहां पर रोजगार की आपार संभावनाएं बन सके।

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने इस दौरान विदेशी कंपियों के निवेशकों से प्रदेश के हर शहर के अलग-अलग संभावनाओं पर चर्चा की गई। जहां पर हरियाणा में फैला इंफ्रा को देखकर सिंगापुर की काफी कंपनियां हरियाणा में निवेश के लिए तैयार है। इसके लिए मुख्यमंत्री ने इन कंपनियों का स्वागत किया है। जहां डिफेंस सेक्टर में हिसार में निवेश की आपार संभावनाएं है। वहीं गुरुग्राम व पानीपत के लिए हाउसिंग क्षेत्र के विकास संबंधी विषयों पर भी गहन मंथन हुआ।

इन चर्चाओं में प्रदेश में आवास व्यवस्था को और सुलभ बनाने तथा किफायती आवास उपलब्ध कराने की दिशा में आगे बढ़ने पर भी मंथन हुआ।

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रहे ‘मेक इन इंडिया’ अभियान का उल्लेख करते हुए कहा कि हमें मिलकर इस अभियान को और आगे बढ़ाना होगा। उन्होंने जोर दिया कि हरियाणा ‘मेक इन इंडिया’ के लक्ष्यों को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा और राज्य को औद्योगिक तथा तकनीकी विकास का प्रमुख केंद्र बनाने का प्रयास जारी रहेगा।

इस मुलाकात में भाग लेने वाले कंपनियों के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री के सकारात्मक रुख और सरकार की निवेश-अनुकूल नीतियों की सराहना की। बैठक के दौरान प्रदेश में निवेश के अनुकूल माहौल बनाने, इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत करने और नई तकनीकों को बढ़ावा देने पर सभी पक्ष सहमत नजर आए।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दोहराया कि हरियाणा सरकार उद्यमियों के साथ मिलकर प्रदेश को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने सभी को आश्वस्त किया कि निवेशकों के हितों की रक्षा और परियोजनाओं के शीघ्र क्रियान्वयन के लिए प्रशासनिक सहयोग निरंतर उपलब्ध रहेगा।

Related posts

अब इस नंबर के जरिए करवा सकेंगे बिजली बिल ठीक, नहीं काटने पडेंगे चक्कर

Voice of Panipat

BREAKING:- हरियाणा में 2 दिन Petrol Pump रहेंगे बंद, पढ़िए वजह

Voice of Panipat

क्या आपका बच्चा भी दूध पीने में करता है आनाकानी, तो अपनाएं ये 5 टिप्स

Voice of Panipat

Leave a Comment