26.7 C
Panipat
October 4, 2026
Voice Of Panipat
HaryanaLatest News

हरियाणा में BPL परिवारों की बल्ले बल्ले, इसबार राशन डिपो पर बाजरे की जगह मिलेगा गेहूं

HARYANA BPL FAMILIES : हरियाणा में बीपीएल परिवारों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। क्योंकि राशन डिपो पर अक्टूबर महीने में बाजरे की बजाय गेहूं का वितरण किया जाएगा। इसको लेकर हरियाणा के खाद्य आपूर्ति विभाग के उपनिदेशक की ओर से सभी जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारियों को निर्देश देते हुए पत्र जारी किया गया है।

खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि अन्न्पूर्णा अन्न योजना यानी एएवाई राशन कार्ड धारक को योजना के अनुसार 23 किलो गेहूं के साथ 12 किलो बाजारा दिया जा रहा है। वहीं प्रकार बीपीएल सदस्य को 4 किलो गेहूं के साथ 1 किलो बाजारे का वितरण किया जा रहा है।

वहीं अब अक्टूबर माह में इसमें बदलाव किया गया है। इसके तहत राज्य के हिस्से के बाजारे की जगह पर लाभार्थियों को गेहूं वितरित किया जाएगा। इसको लेकर सरकार ने निर्णय लिया है। इस योजना के तहत एएवाई राशिन कार्ड धारक को 35 किलोग्राम यानी पूरी मात्रा का राशन गेहूं ही दिया जाएगा। वहीं बीपीएल सदस्य को 5 किलोगग्राम यानी पूरी मात्रा को राशन गेहूं ही दिया जाएगा।

समय पर हो वितरण
इसके साथ ही सरकार के खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की ओर से सभी जिलों के लिए जो आदेश जारी किए गए हैं, उसमें समय पर राशन वितरण करने की बात कही गई है। सरकार की ओर से जारी इस पत्र में कहा गया है कि वर्ष 2026 के अक्टूबर महीने के दौरान राज्य के हिस्से से जो अनाज वितरित किया जाता है, उसमें बाजरे के स्थान पर गेहूं को शामिल किया गया है। गेहूं का यह स्टॉक सितंबर महीने से बचे हुए स्टाॅक से वितरित किया जाएगा।

इसके लिए सभी जिलों के खाद्य आपूर्ति अधिकारियों को निर्देश दिए देते हुए कहा गया है कि जो भी पैमाना संशोधन के बाद तय किया गया है, उसको लाभार्थियों तक पहुंचने में समय का पालन करें। इसके लिए लाभार्थियों को जानकारी भी दी जानी चाहिए, ताकि किसी प्रकार के संशय की स्थिति नहीं बने।

Related posts

HARYANA से खाटूश्याम के लिए Special ट्रेनों का संचालन शुरू, चेक करें टाइम टेबल

Voice of Panipat

PANIPAT:- 5 हजार के इनामी आरोपी को CIA-3 टीम ने किया गिरफ्तार

Voice of Panipat

HARYANA-पंजाब और हिमाचल में ED की रेड

Voice of Panipat

Leave a Comment