33.7 C
Panipat
October 1, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryana News

ACB की बड़ी कार्रवाई, डायल 112 पर तैनात दो पुलिसकर्मी 9 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार

Two police personnel deployed on Dial 112 arrested for accepting a bribe of ₹9,000

ACB Raid : हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरों की टीम ने डायल 112 पर तैनात दो पुलिस कर्मचारियों को 9 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा है। दोनों पुलिस कर्मचारियों पर स्कूटी छोड़ने के एवज में रिश्वत की डिमांड कर रहे थे। एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने दोनों के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया।

हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो पलवल की टीम को शिकायत मिली थी कि पलवल में डायल 112 पर तैनात कांस्टेबल हरीश व दीपक ने उसकी स्कूटी को जब्त कर लिया था। उसने स्कूटी को छोड़ने का काफी अनुरोध किया, लेकिन पुलिस कर्मचारियों ने स्कूटी की एवज में रिश्वत मांग रहे है। इससे वह परेशान हो चुका था।

एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने शिकायत मिलने पर छापमार दल का गठन किया। जब शिकायकर्ता ने डायल 112 पर तैनात कांस्टेबल हरिश कुमार से संपर्क किया। जहां पर रिश्वत के रुपये लेने के लिए उसके सुनसान जगह पर बुला लिया। जैसे ही शिकायकर्ता ने नौ हजार रुपये की रिश्वत के रुपये दिए और उसने टीम की तरफ इशारा कर दिया।

एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने हरिश को मौके पर दबोच लिया और उसके पास से रिश्वत के तौर पर लिए गए नौ हजार रुपये की राशि को बरामद कर लिया। हरीश से पूछताछ के बाद ड्यूटी पर तैनात दूसरे कॉन्स्टेबल दीपक को भी गिरफ्तार कर लिया। एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने दोनों पुलिस कांस्टेबल के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। जहां पर उससे पूछताछ जारी है।

Related posts

चाकू की नोक पर किया महिला से दुष्कर्म, जान से मारने की दी धमकी, आरोपी काबू

Voice of Panipat

Haryana के युवाओं को तगड़ा झटका, अब फिर लटकी ये भर्ती

Voice of Panipat

पानीपत:- शराब ठेकों पर लूट करने वाला तीसरा आरोपी गिरफ्तार

Voice of Panipat

Leave a Comment