26.3 C
Panipat
September 30, 2026
Voice Of Panipat
HaryanaPanipatPANIPAT NEWS

पानीपत में 35 अवैध कॉलोनीयों के खिलाफ होगी FIR, आदेश हुए जारी

Illegal Colony Panipat: हरियाणा प्रदेश के पानीपत शहर में कॉलोनाइजरों द्वारा काटी जा रही अवैध कॉलोनी के खिलाफ प्रशासन अब सख्त मोड में आ गया है। बता दें शहर में कट रही अवैध कॉलोनी को लेकर पिछले काफी दिनों से कई शिकायतें मिल रही थी।

लोगों द्वारा अवैध कॉलोनियों के खिलाफ दी गई शिकायत के बाद अब प्रशासन ने कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

पानीपत शहर में कॉलोनाइजर द्वारा कम रेट का लालच देकर अवैध कॉलोनी में लोगों से प्लॉट खरीदने का झांसा देने की बात सामने आई है। इसके बाद पानीपत नगर निगम डीटीपी जितेंद्र ने लोगों से अवैध कॉलोनी में प्लॉट न खरीदने की अपील की है।

शहर में 35 अवैध कॉलोनी पर होगी एफआईआर

पानीपत नगर निगम में कॉलोनाइजर द्वारा काटी जा रही 35 अवैध कॉलोनी पर प्रशासन एफआईआर दर्ज करने की तैयारी कर रहा है। इस मामले में नगर निगम ने शहरी क्षेत्र में अवैध रूप से काटी जा रही 35 कॉलोनियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए डीसी डॉ. हरीश वशिष्ठ को शिकायत दे दी है।

पानीपत नगर निगम के डीटीपी जितेंद्र कुमार ने बताया कि पानीपत में इंडस्ट्रियों के होने के कारण दूसरे राज्यों के लोग यहां रोजगार की तलाश में पहुंचते हैं और यहीं बस जाते हैं।

इस कारण से शहर के सनौली रोड, ऊझा रोड, बबैल नाका, विकास नगर, बरसत रोड, कच्चा काबड़ी न रोड के आसपास तेजी से अवैध कॉलोनियां बसाने का धंधा तेजी से बढ़ रहा है। पानीपत शहर में अब प्रशासन अवैध कॉलोनियों के गोरख धंधे पर लगाम लगाने के लिए सख्त मोड में आ गया है।

पानीपत शहर में यहां बसाई जा रही हैं अवैध कॉलोनियां

पानीपत नगर निगम में कॉलोनाइजरों द्वारा बड़ी संख्या में अवैध कालोनियां काटी जा रही हैं। जानकारी के अनुसार शहर में सौंधापुर में 4, असंध रोड पर 2, उग्राखेड़ी में 2, काबड़ी रोड पर 3, असंध नहर के पास 3, सनौली रोड पर 3, इंडो फॉर्म के पास 2, बबैल रोड, दीनानाथ कॉलोनी और विजय जैसे स्थानों पर अवैध रूप से काटी जा रही हैं।

जिस कारण से नगर निगम ने शहर की 35 कॉलोनियों के खिलाफ तोड़फोड़ की कार्रवाई करने व उक्त लोगों के ख़िलाफ़ FIR दर्ज करवाने के लिए डीसी के पास शिकायत भेजी है। शिकायत मिलने के बाद शहर के अवैध कॉलोनाइजर के खिलाफ प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

Related posts

हरियाणा के सोनीपत में महिला सरपंच तुरंत प्रभाव से सस्पेंड, जाने इसकी बड़ी वजह ?

Sahab Ram

नहर में डूब रहे दोस्त को बचाने कूदा दोस्त, दोने ही डूबे नहर में

Voice of Panipat

हरियाणवी गायक मासूम शर्मा सहित 4 पर केस दर्ज

Voice of Panipat

Leave a Comment