26.3 C
Panipat
September 30, 2026
Voice Of Panipat
EducationHaryana

HTET परीक्षा परिणाम के लिए बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन जरुरी, 4 अक्टूबर को 22 जिलों में पूरी होगी प्रक्रिया

HARYANA NEWS: हरियाणा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दे की छात्रों को HTET परीक्षा परिणाम के लिए बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन प्रक्रिया पूर्ण करना जरुरी हो गया है। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की तरफ से गत चार व पांच जुलाई को आयोजित करवाई गई जिसके परिणाम के लिए अब वेरिफिकेशन जरूरी हो गया है। अभ्यर्थियों की सुविधा एवं परीक्षा प्रक्रिया की पारदर्शिता को ध्यान में रखते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं।

22 जिलों में बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन केंद्र स्थापित

अधिक जानकारी के लिए बता दे की परीक्षा परिणाम घोषित किए जाने से पूर्व संबंधित अभ्यर्थियों की बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन प्रक्रिया पूर्ण किया जाना आवश्यक है।अभ्यर्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए चार अक्टूबर को प्रदेश के 22 जिलों में बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन प्रक्रिया पूर्ण करवाने हेतु केंद्र स्थापित किए गए हैं। HARYANA NEWS

ये डॉक्यूमेंट रखें साथ

अधिक जानकारी के लिए बता दे की अभ्यर्थी द्वारा अपना मूल प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड) एवं मूल फोटो युक्त पहचान पत्र लेकर जाना अनिवार्य है।

कैसे होगा HTET बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन ?

इसके अतिरिक्त अन्य राज्यों से संबंधित अभ्यर्थी अपने साथ लगते जिला मुख्यालय पर पहुंचकर अपनी बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन प्रक्रिया पूर्ण करवा सकते हैं। विशेष परिस्थितियों में अभ्यर्थी 22 जिलों में स्थापित केंद्रों में से किसी भी केंद्र पर जाकर यह प्रक्रिया पूर्ण कर सकता है।

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष शंकर लाल धूपड़ ने कहा कि अभ्यर्थियों द्वारा आनलाइन आवेदन के समय दिए गए पंजीकृत मोबाइल नंबर/ई-मेल पर भी इस आशय का संदेश भेजा जा रहा है।HARYANA NEWS

Related posts

बाहर जाकर न्यू ईयर सेलिब्रेशन करने की कर रहे है प्लानिंग, तो ये खबर आपके लिए

Voice of Panipat

7 हजार पुलिस कांस्टेबल भर्ती पर HSSC को राहत

Voice of Panipat

PANIPAT के पूर्व पार्षद के बेटे ने पेश की मिसाल, बिना दहेज की शादी, हेलिकॉप्टर में लाया दुल्हन

Voice of Panipat

Leave a Comment