रेलवे विभाग ने मेरठ की कनेक्टिविटी को बढ़ाने के लिए दो नई मेमू सेवाओं को शुरू किया है। रेलवे विभाग के नोटिस के अनुसार मेरठ शहर से यूपी के खुर्जा व साहनपुर के लिए दो अलग-अलग मेमू सेवाओं की मंजूरी दी है। जल्द ही रेलवे विभाग द्वारा इन सेवाओं को शुरू कर दिया जाएगा।
रेलवे विभाग द्वारा जारी नोटिस के अनुसार ट्रेन संख्या 64573/64574 को खुर्जा से मेरठ शहर तक चलाया जाएगा। इसी प्रकार ट्रेन संख्या 64580/64579 को सहारनपुर से मेरठ शहर के बीच में चलाया जाएगा। इन दोनों मेमू के चलने से जहां यात्रियों को राहत मिलने वाली है, वहीं व्यापार के नए आयाम स्थापित होंगे। रेलवे विभाग द्वारा दोनों ही मेमू का टाइम टेबल भी जारी कर दिया है।
खुर्जा-मेरठ सिटी मेमू का शेड्यूल
रेलवे विभाग के अनुसार ट्रेन संख्या 64573 खुर्जा से 13:15 बजे रवाना होगी और विभिन्न स्टेशनों पर ठहराव करते हुए 17:20 बजे मेरठ शहर पहुंच जाएगी। इसी तरह वापसी में ट्रेन संख्या 64574 मेरठ शहर से से 11:25 बजे चलेगी और इसी प्रकार विभिन्न स्टेशनों पर ठहराव करते हुए 16:00 बजे खुर्जा पहुंचेगी जाएगी। रेलवे विभाग ने बताया गया कि इस रुट पर आने वाले सभी स्टेशनों पर इस मेमू का ठहराव होगा।
सहारनपुर-मेरठ सिटी मेमू का यह रहेगा शेडयूल
रेलवे विभाग द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार ट्रेन संख्या 64580 सहारनपुर से 05:50 बजे रवाना होगी और इस रुट के सभी स्टेशनों पर ठहराव करते हुए 08:10 बजे मेरठ शहर पहुंच जाएगी। यह ट्रेन 2 घंटे 20 मिनट में अपना सफर पूरा करेगी। इसी तरह वापसी में ट्रेन संख्या 64579 मेरठ शहर से 17:45 बजे रवाना होगी और 20:40 बजे सहारनपुर पहुंचेगी, जिसमें यात्रा का समय 2 घंटे 55 मिनट होगा। इस ट्रेन का भी ठहराव इस रुट पर आने वाले सभ्ज्ञी सटेशनों पर होगा।

