24.6 C
Panipat
September 28, 2026
Voice Of Panipat
Haryana News

हरियाणा के IMT में निवेश की बंपर बारिश, 18,000 करोड़ की मेगा परियोजनाओं ने बदली तस्वीर

हरियाणा के IMT में निवेश की बंपर बारिश

New IMT : हरियाणा सरकार द्वारा स्थापित की जा रही औद्योगिक मॉडल टाउनशिप निवेशकों की पहली पंसद बन रही है। औद्योगिक मॉडल टाउनशिप पंसद होने का मुख्य कारण यह है कि हरियाणा से निकले प्रमुख नेशनल हाईवे देश के मुख्य मार्गों से सीधा कनेक्ट हो गए है।

इसी का परिणाम है कि आज खरखौदा व मानसेर में निवेशकों की कतार हो गई है और अब तक 25,000 करोड़ से ज्यादा के बड़े निवेश हो चुके है। हरियाणा सरकार ने निवेश को बढ़ाने के लिए खरखौद के साथ लगते राई, जींद जिले में नई आईएमटी स्थापित की जा रही है, ताकि उद्योगपतियों को ज्यादा जगह मिल सके और उनके अनुरूप हर सुविधा मिल सके।

सोमवार को मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में हुई बैठक में अब तक स्थापित की गई आईएमटी की समीक्षा की गई। जहां पर समीक्षा को देखकर मुख्यमंत्री नायब सैनी गदगद नजर आए और उन्होंने हरियाणा को उद्योग को बढ़ावा देने के लिए ओर तेजी से काम करने के निर्देश दिए।

उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के आयुक्त एवं सचिव डॉ. अमित कुमार अग्रवाल ने बताया कि हरियाणा में स्थापित आईएमटी बड़े निवेशकों के लिए आकर्षण का केंद्र बन रहे हैं। आईएमटी खरखौदा में लगभग 800 एकड़ में 18,000 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश व सोहना आईएमटी में 178 एकड़ में 7,000 करोड़ रुपये का निवेश, मानेसर आईएमटी में 37 एकड़ में 570 करोड़ रुपये और बावल आईएमटी में लगभग 20.80 एकड़ में 400 करोड़ रुपये से अधिक निवेशक आएं है और नई परियोजनाओं को स्थापित कर रहे है।

इसके बाद हरियाणा में रोजगार के बाहर आने वाली है। इसके अलावा रोहतक में रेल परिवहन से जुड़े उपकरणों के निर्माण के लिए भी 200 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश वाली परियोजना आई है।

रेल व सड़क मार्ग को किया जाएगा मजबूत

एचएसआईआईडीसी के प्रबंध निदेशक विनय प्रताप सिंह ने बताया कि हरियाणा में निवेश करने वाले देशी व विदेश निवेशकों को हर सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। आईएमटी की योजना में सड़क और रेल संपर्क, माल ढुलाई की सुविधा, बंदरगाह और माल केंद्रों तक पहुंच, हवाई अड्डे से संपर्क, बिजली, पानी, गैस, इंटरनेट, आवास, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी सुविधाओं का ध्यान रखा जा रहा है और इसको पूरा किया जा रहा है।

इसके अलावा निवेशकों को भूमि की उपलब्धता, भौगोलिक सूचना प्रणाली आधारित योजना, पर्यावरण संबंधी स्वीकृति, भविष्य में विस्तार की संभावना, कौशल विकास केंद्र, साझा सुविधा केंद्र, अनुसंधान एवं विकास केंद्र, भंडारण एवं शीत भंडारण, हरित ऊर्जा, ऊर्जा बचत और पर्यावरण अनुकूल परिवहन जैसी सुविधाओं को भी योजना में शामिल किया जा रहा है।

आईएमटी में सुविधा के लिए 500 करोड़ रुपये का कोष बनाया

एचएसआईआईडीसी के प्रबंध निदेशक विनय प्रताप सिंह ने बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा स्थापित की गई आईएमटी में सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए 500 करोड़ रुपये की प्रारंभिक राशि से सक्षम कोष बनाया गया है। इसके माध्यम से फरीदाबाद, गुरुग्राम, मानेसर और रेवाड़ी में संबंधित विभागों को एक साथ लाकर साझा औद्योगिक सचिवालय, निवेशकों के सवालों के लिए अग्रिम निर्णय पोर्टल, औद्योगिक क्षेत्रों में मातृशक्ति शिशु देखभाल केंद्र, छोटे एवं मध्यम उद्योगों के लिए साझा सुविधा केंद्र तथा श्रमिकों के लिए छात्रावास और एकल कमरा आवास जैसी सुविधाओं की भी योजना है।

Related posts

श्री माता वैष्णो देवी कटरा के लिए चलेंगी 4 स्पेशल ट्रेन, देखें कहां-कहां से होकर गुजरेगी ये ट्रेनें

Voice of Panipat

बस इतना समय रह गया, जल्दी बनवा ले वोटर कार्ड

Voice of Panipat

किसान आज शुभकरण की अस्थियां एकत्र करेंगे

Voice of Panipat

Leave a Comment