Haryana New Education Model : हरियाणा के कॉलेजों में पढ़ाई का तरीका बदलने वाला है। जहां पर छात्रों को अब डिग्री के साथ मिलेगा कौशल विकास का लाभ मिलने वाला है। हरियाणा के शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने राज्य में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 को अधिक प्रभावी और व्यावहारिक रूप से लागू करने करते हुए नई शिक्षा मॉडल को लागू किया है।
इस योजना के तहत प्रदेश के उच्च शिक्षण संस्थानों में पढ़ रहे छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए एनसीसी एनएसएस, खेल एवं योगासन, सांस्कृतिक गतिविधियां, युवा रेडक्रॉस, इनक्यूबेशन और आउटरीच गतिविधियों को स्नातक व स्नातकोत्तर शैक्षणिक ढांचे के तहत औपचारिक मान्यता प्रदान की गई है। इसमें हिस्सा लेने वाले विद्यार्थियों को डिग्री में क्रेडिट दिए जाएंगे।
शिक्षा मंत्री महिपाल ढांड ने कहा कि यह आदेश प्रदेश के सभी राज्य विश्वविद्यालयों, सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त, स्व-वित्तपोषित तथा निजी कॉलेजों में सामान रूप से लागू होंगे। इसको लागू करने का मुख्य उद्देश्य हरियाणा के युवाओं का न केवल मानसिक और बौद्धिक विकास होगा, बल्कि उनमें देश सेवा, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता की भावना भी और मजबूत होगी।
पहले नहीं मिलता था अतिरिक्त लाभ
खेल, योग, एनएसएस या एनसीसी जैसी गतिविधियों में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को पहले इनका अतिरिक्त कोई लाभ नहीं मिलता था, लेकिन अब विद्यार्थियों को इसके लिए अतिरिक्त क्रेडिट मिलने वाला है। शिक्षा मंत्री ने कहा कि पढ़ाई के साथ विद्यार्थियों केा व्यवहारिक, सामाजिक और शारीरिक कौशल जरूरी है।
एनईपी का उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल डिग्री धारक बनाना नहीं, बल्कि उन्हें जिम्मेदार, अनुशासित और बहुमुखी प्रतिभा का धनी नागरिक बनाना है। अब तक खेल, योग, एनएसएस या एनसीसी जैसी गतिविधियों में भाग लेने वाले छात्रों को अतिरिक्त अकादमिक लाभ नहीं मिल पाता था, लेकिन इस नई व्यवस्था के तहत इन गतिविधियों को उनके पाठ्यक्रम और क्रेडिट सिस्टम से जोड़ा जाएगा।
सभी विश्वविद्यालय व महाविद्यालयों को आदेश जारी
हरियाणा सरकार के नए शिक्षा मॉडल को लागू करने के लिए प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों के प्रमुखों को निर्देश दिए गए हैं कि दिए गए निर्देशों को जल्द से जल्द लागू किया जाए। पाठ्येतर गतिविधियों को स्नातक व स्नातकोत्तर डिग्री फ्रेमवर्क का हिस्सा बनाया गया है। यह व्यवस्था प्रदेश के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त व निजी शिक्षण संस्थानों में प्रभावी होगी। छात्रों में नवाचार और उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए इनक्यूबेशन और आउटरीच गतिविधियों को प्रोत्साहन मिलेगा।

