27.6 C
Panipat
September 28, 2026
Voice Of Panipat
Panipat Crime

नाकाबंदी के दौरान एक आरोपी को चोरी की बाइक सहित किया गिरफ्तार, संजय चौक के पास से चुराई थी बाइक

Panipat crime news

Panipat NEWS: एंटी व्हीकल थेफ्ट पुलिस टीम ने सेक्टर 11/12 में गंदा नाला रोड पर नाकाबंदी के दौरान एक युवक को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान हनुमान कॉलोनी हाल जगदीश नगर निवासी सूरज के रूप में हुई है।

एंटी व्हीकल थेफ्ट इंचार्ज सब-इंस्पेक्टर राकेश ने बताया कि उनकी टीम रविवार को सेक्टर 11/12 में एसडीवीएम स्कूल के पास गंदा नाला रोड पर नाकाबंदी कर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान सेक्टर 25 ट्रक यूनियन की ओर से एक युवक एचएफ डीलक्स बाइक पर सवार होकर आया।

पुलिस टीम ने नाके पर बाइक रुकवाकर युवक से कागजात दिखाने को कहा, तो वह टालमटोल करने लगा। सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी ने यह बाइक 19 सितंबर की रात संजय चौक के नजदीक फ्लाईओवर के नीचे से चोरी करना स्वीकार किया। बाइक चोरी की इस वारदात बारे थाना औद्योगिक सेक्टर 29 में राजकुमार पुत्र अशोक निवासी दीवाना की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।

इंचार्ज सब-इंस्पेक्टर राकेश ने बताया कि पूछताछ में आरोपी सूरज ने खुलासा किया कि उसके पास आने-जाने के लिए कोई वाहन नहीं था। 19 सितंबर को फ्लाईओवर के नीचे बाइक खड़ी देखकर उसने लालच में आकर बाइक चोरी कर ली। इसके बाद से वह बाइक को अपने आवागमन में प्रयोग कर रहा था।
पुलिस ने आरोपी सूरज के कब्जे से चोरी की बाइक बरामद कर रविवार को पूछताछ के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

Related posts

हरियाणा में 9 साल की बच्ची फिर से हुई शिकार

Voice of Panipat

कहासुनी के दो दिन बाद दोस्त ने कर दी दोस्त की हत्या

Voice of Panipat

पानीपत में दुकान से मोबाइल चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Voice of Panipat

Leave a Comment