Audi A6 E-Tron : इलेक्ट्रिक कारों (EVs) की दुनिया लगातार नया इतिहास रच रही है। इलेक्ट्रिक कारों में बैटरी की चार्जिंग खत्म होने के डर के चलते इनकी खरीद ने रफ्तार नहीं पकड़ पाई है, लेकिन अब इलेक्ट्रिक कारों (EVs) की दुनिया में नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बन गया है। आपको लग रहा होगा कि यह रिकार्ड इलेक्ट्रिक कारों की दुनिया में काम करने वाली लूसिड, टेस्ला या फॉक्सवैगन की कार ने बनाया होगा, लेकिन ऐसा नहीं है।
यह नया रिकार्ड ऑडी की ईवी ने बताया है। ऑडी की ईवी ने मैजिक करके हर किसी को हैरान कर दिया। ऑडी की ईवी Audi A6 E-Tron को बनाया है। रैली ड्राइवर मीको मार्सजिक (Miko Marczyk) ने Audi A6 E-Tron को एक बार फुल चार्ज करके पौलेंड में 1,338 किलोमीटर यानी 831 मील का सफर तय करके नया इतिहास रच दिया। इससे पहले लूसिड एयर ग्रैंड टूरिंग ने पिछले साल ही स्विट्जरलैंड से जर्मनी के बीच लगभग 1,205 किलोमीटर यानी 749 मील गाड़ी चलाकर नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था।
लेकिन ऑडी ने इस रिकार्ड को एक साल भी नहीं चलने दिया और नया रिकार्ड बना दिया। रिकार्ड के मुताबिक Audi A6 E-Tron में एक बार में दिल्ली से चलकर मुंबई तक का सफर एक चार्ज में पूरा किया जा सकता है।
1,338 किलोमीटर का सफर करके ऐसा बनाया रिकार्ड
रिपोर्ट के अनुसार Audi A6 E-Tron की 11 सितंबर को रात 1:55 बजे पोलैंड से यह यात्रा शुरू हुई। इस गाड़ी में यात्रा विस्तुला नदी के रास्ते से होते हुए बाल्टिक सागर के पास स्थित हेल (Hel, Poland) प्रायद्वीप तक चलाई गई और वहां से वापस लाया गया। यह सफर कुल 45 घंटे में पूरा हुआ और इस दौरान 1,338 किलोमीटर के सफर तय किया गया। हालांकि इस दौरान औसत तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहा। आपको लगता होगा कि इस गाड़ी को खाली सड़कों पर चला गया होगा, लेकिन इस गाड़ी को पूरी तरह से सामान्य सड़कों और ट्रैफिक के बीच चलाई।
Audi A6 E-Tron की बैटरी शानदार
आपको बता दे कि Audi A6 E-Tron में 94.9 kWh की यूजेबल बैटरी पैक लगाया गया है। इसमें 367 हॉर्सपावर का इंजन है। यह इंजन 5.4 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार को पकड़ लेता है। पूरे सफर के दौरान ऑडी की इस इलेक्ट्रिक कार ने जबरदस्त एफिशिएंसी दी। ड्राइव के दौरान कार ने प्रति 100 किलोमीटर पर मात्र 7.09 kWh ऊर्जा की खपत की। यानी कि लगभग 8.76 मील प्रति kWh।
Audi A6 E-Tron में कैसे मिली इतनी रेंज?
Audi A6 E-Tron का यह रिकार्ड बहुत ही धीमे और संभलकर ड्राइविंग करने पर बना है। हाईवे पर तेज स्पीड में या सामान्य तरीके से चलाने पर इतनी ज्यादा रेंज मिलना मुश्किल है। लेकिन इस टेस्ट ने यह साबित कर दिया है कि अगर सही तरीके से और कम स्पीड में गाड़ी चलाई जाए, तो एक आधुनिक EV से उम्मीद से कहीं ज्यादा रेंज मिल सकती है।

