Jind News: हरियाणा प्रदेश के जींद जिले में राष्ट्रीय का जिला का अपने बड़ा फैसला लिया है। जींद शहर स्थित जाट धर्मशाला में राष्ट्रीय काजला खाप की वार्षिक बैठक में विधायक चौधरी सूरजभान काजल ने नौ राज्यों में काजल समाज के लोगों द्वारा डीजे, मृत्यु भोज व दहेज पर रोक लगाने का फैसला लिया है। इस बैठक में राष्ट्रीय संरक्षक प्रदीप काजला, राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल काजला, वरिष्ठ उपाध्यक्ष चंद्रभान काजला, उपाध्यक्ष डॉ. मनोज काजला और प्रवक्ता नंबरदार राममेहर काजला सहित 9 राज्यों के खाप पदाधिकारियों ने भाग लिया। काजल खाप की पंचायत में डीजे, मृत्यु भोज व दहेज पर रोक हेतु सर्व सहमति से फैसला लिया है।
15 महत्वपूर्ण प्रस्ताव हुए सर्वसम्मति से पास
जींद की जाट धर्मशाला में हुई बैठक में खाप के राष्ट्रीय प्रवक्ता राममेहर काजला ने बताया कि सर्वसम्मति से 15 महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए। खाप ने नशामुक्त समाज के निर्माण, बेटियों की शिक्षा और उनके सशक्तीकरण पर विशेष जोर दिया है। मृत्यु भोज और दहेज प्रथा पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का फैसला हुआ। साथ ही, घर की चारदीवारी से बाहर डीजे बजाने पर सामूहिक रोक का संदेश दिया गया। समगोत्र, सम-गांव विवाह तथा लिव-इन रिलेशनशिप का कड़ा विरोध करते हुए, नियम तोड़ने वाले परिवारों के सामाजिक बहिष्कार की चेतावनी दी गई। गरीब व अनाथ बच्चों की पढ़ाई में खाप कोष से आर्थिक मदद की जाएगी।
किसानों की मांगों पर समर्थन काजला खाप ने किया समर्थन
हरियाणा के जींद में हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि हरियाणा में जाट आरक्षण के दौरान जेलों में बंद युवाओं की रिहाई के लिए मुख्यमंत्री से मिलने हेतु एक प्रतिनिधिमंडल गठित किया जाएगा। इसके अलावा सरकार से ट्रैक्टर व कृषि वाहनों की समयावधि 15 से बढ़ाकर 25 वर्ष करने की मांग सरकार के सामने रखी जाएगी। खाप ने MSP सहित किसानों की सभी मांगों पर किसान यूनियनों को समर्थन देने की बात कही है। देश में ‘मां के नाम एक पेड़’ अभियान चलाने का संकल्प भी लिया गया।

