25.6 C
Panipat
September 26, 2026
Voice Of Panipat
India News

दिवाली और छठ पर घर जाना होगा आसान, रेलवे ने चलाई नई स्पेशल ट्रेन

दिवाली और छठ पर घर जाना होगा आसान

New Special Train : त्योहारी सीजन को देखते हुए रेलवे विभाग लगातार नई स्पेशल ट्रेनों का चलाने का शेड्यूल जारी कर रहा है। सबसे ज्यादा फोकस बिहार व पूर्वांचल पर है, क्योंकि दिवाली व महापर्व छठ पूजा पर लाखों की संख्या में लोग कार्यस्थल से बिहार व अन्य जगह पर जाते है। इसी कड़ी में उत्तर रेलवे ने बड़ी राहत का ऐलान किया है।

त्योहारी सीजन के दौरान दिल्ली अंबाला रेल मार्ग पर बढ़ने वाली यात्रियों की भारी भीड़ को नियंत्रित करने और उत्तर भारत से पूर्वांचल जाने वाले प्रवासियों की राह आसान बनाने के लिए, रेलवे ने मऊ-अंबाला कैंट साप्ताहिक त्योहार स्पेशल ट्रेन (05301/02) चलाने का निर्णय लिया है।

सोनीपत, पानीपत और अंबाला जैसे औद्योगिक जिलों में बड़ी संख्या में पूर्वांचल के लोग रोजगार और व्यवसाय के सिलसिले में रहते हैं। त्योहारी सीजन में नियमित ट्रेनों में लंबी प्रतीक्षा सूची (वेटिंग लिस्ट) के कारण यात्रियों को कंफर्म टिकट पाने में भारी मशक्कत करनी पड़ती है।

त्योहारों पर मेल, एक्सप्रेस और सवारी ट्रेनों में सामान्य से अधिक भीड़ भी बढ़ जाती है। ऐसे में यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देने के उद्देश्य से रेलवे ने फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन एक से 27 नवंबर तक संचालित की जाएगी और सप्ताह में एक-एक दिन दोनों दिशाओं में चलेगी। इससे प्रवासियों के साथ ही दैनिक यात्रियों को भी लाभ मिलेगा।

मऊ-अंबाला कैंट स्पेशल ट्रेन की समय-सारणी

मऊ जंक्शन से अंबाला कैंट ट्रेन संख्या 05301एक अक्टूबर से 26 नवंबर तक यह ट्रेन प्रत्येक बृहस्पतिवार को मऊ जंक्शन से सुबह 4:40 बजे रवाना होगी। सोनीपत स्टेशन पर इसका आगमन उसी रात 11:57 बजे होगा और अगले दिन तड़के 3:55 बजे यह अंबाला कैंट पहुंचेगी।
अंबाला कैट से मऊ जंक्शन ट्रेन संख्या 05302 वापसी में दो अक्टूबर से 27 नवंबर तक यह ट्रेन प्रत्येक शुक्रवार को अबाला कैंट से सुबह 5:45 बजे रवाना होगी। सोनीपत में इसका ठहराव सुबह 8:05 बजे रहेगा और अगले दिन तड़के 4:30 बजे ट्रेन मऊ जंक्शन पहुंचेगी।

अन्य ट्रेनों पर दबाव होगा कम

फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन का संचालन शुरू होने से न केवल नियमित गाड़ियों में यात्रियों का दबाव कम होगा, बल्कि सोनीपत और जीटी रोड बेल्ट के आसपास रहने वाले हजारों प्रवासियों को अपने घर आने-जाने का एक सुविधाजनक और कफर्म विकल्प मिल सकेगा। इससे यात्रियों को ट्रेनों में धक्का-मुक्की से भी बड़ी राहत मिलेगी।

उत्तर रेलवे सीपीआरओ हिमांशु शेखर उपाध्याय ने कहा कि त्योहारों पर ट्रेनों में बढ़ने वाली भीड़ को ध्यान में रखते हुए अक्टूबर और नवंबर के लिए फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। इस ट्रेन के परिचालन से लंबी दूरी का सफर तय करने वाले श्रद्धालुओं और रेल यात्रियों को सुगम व सुरक्षित यात्रा का लाभ मिलेगा।

Related posts

HARYANA:- पुलिस में 6 हजार लेडीज-जेंट्स कॉन्स्टेबल की भर्ती, फिजिकल टेस्ट की डेट हुई फाइनल

Voice of Panipat

HARYANA के 30 शहरों में भारी बारिश का अलर्ट

Voice of Panipat

PANIPAT:- काम से खुशी-खुशी घर लौट रहा था युवक, सामने से आई तेज रफ्तार कार, उसके बाद…

Voice of Panipat

Leave a Comment