CRPF Constable Recruitment 2026: देश के युवाओं के लिए बड़ी अच्छी खबर सामने आ रही है जो सरकारी भर्ती कि तैयारी कर रहे है। अगर आप भी कांस्टेबल के पड़ पर चयन करवाना चाहते है तो बता दे कि केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) ने स्पोर्ट्स कोटा के तहत हेड कांस्टेबल (GD) और कांस्टेबल (GD) के कुल 521 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। चलिए जानते है इस भर्ती से जुडी सभी जानकारी
आवेदन शुरू होने की तिथि:
बता दे कि आवेदन 12 अक्टूबर 2026 से शरू होंगें
अंतिम तिथि: 11 नवंबर 2026 (रात 11:59 बजे तक)
पदों कि संख्यां :
इस भर्ती के माध्यम से कुल 521 पदों को भरा जाएगा,
182 पद (150 पुरुष, 32 महिला)कांस्टेबल (GD): 339 पद (258 पुरुष, 81 महिला)
योग्यता और आयु सीमा (Eligibility & Age Limit)
मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना अनिवार्य है।कांस्टेबल के लिए न्यूनतम 10वीं पास होना आवश्यक है।
1 अगस्त 2026 को उम्मीदवार की उम्र 18 से 23 वर्ष के बीच होनी चाहिए (खिलाड़ियों को नियमानुसार आयु में 5 वर्ष की छूट दी जाएगी)।❌
कैसे होगा चयन
इस भर्ती की सबसे खास बात यह है कि इसमें कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी
हेड कांस्टेबल (जीडी) के लिए पात्रता
उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना जरूरी है।
पूर्व सैनिकों के लिए सेना की निर्धारित योग्यता मान्य होगी।
उम्मीदवार ने किसी अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व किया हो।
नेशनल गेम्स या चैंपियनशिप में राज्य/केंद्रशासित प्रदेश की ओर से खेला हो।
IOA की ओर से आयोजित नेशनल गेम्स में मेडल जीता हो या कम से कम तीसरा स्थान हासिल किया हो।
इंटर यूनिवर्सिटी टूर्नामेंट, जूनियर नेशनल गेम्स या चैंपियनशिप में गोल्ड या सिल्वर मेडल जीता हो।
कांस्टेबल (जीडी) के लिए क्या है योग्यता?
उम्मीदवार का 10वीं पास होना जरूरी है।
जूनियर या सीनियर नेशनल गेम्स/चैंपियनशिप में हिस्सा लिया हो।
नेशनल स्पोर्ट्स, स्टेट स्कूल टीम या SGFI स्कूल गेम्स में मेडल जीता हो या तीसरा स्थान हासिल किया हो।
राज्य/केंद्रशासित प्रदेश की ओर से यूनिवर्सिटी गेम्स, खेलो इंडिया यूथ गेम्स या खेलो इंडिया विंटर गेम्स में मेडल जीता हो या तीसरा स्थान हासिल किया हो।
इंटर यूनिवर्सिटी टूर्नामेंट में अपनी यूनिवर्सिटी का प्रतिनिधित्व किया हो।
वेतनमान (Salary)
हेड कांस्टेबल (GD): ₹25,500 से ₹81,100 प्रति माह
कांस्टेबल (GD): ₹21,700 से ₹69,100
आवेदन शुल्क (Application Fee)
UR, OBC और EWS (पुरुष उम्मीदवार): ₹100महिलाएं और SC/ST उम्मीदवार: कोई शुल्क नहीं

