24.5 C
Panipat
September 26, 2026
Voice Of Panipat
HaryanaWEATHER

Haryana Weather Update: हरियाणा में नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव; 30 सितंबर तक बारिश का अलर्ट

HARYANA WEATHER UPDATE: हरियाणा में मौसम का मिजाज बदल चूका है। प्रदेश में मानसून कि विदाई के बाद नया सिस्टम एक्टिव हुआ है जिससे बारिश के आसार बन रहे है।मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि राजस्थान में बना प्रति चक्रवातीय सर्कुलेशन कमजोर पड़ने और बंगाल की खाड़ी में बनी मौसम प्रणाली के प्रभाव से पश्चिमी शुष्क हवाओं की जगह दक्षिण-पूर्वी नमी वाली हवाएं चल रही हैं। जिसके चलते बादलों कि आवजाही शरू हो गई और आज कई जिलों में बूंदाबांदी कि घंटा भी देखने को मिलेगी।

HAU ने दिया ये अपडेट

मौसम विशेषज्ञ डा. चंद्रमोहन ( HAU )ने बताया कि आज रात से नया सिस्टम एक्टिव हुआ है। जिससे आज और कल बादलों कि आवाजाही देखने को मिलेगी वहीँ वर्तमान में मानसून की वापसी की रेखा गुरदासपुर, चंडीगढ़, मुजफ्फरनगर, अलीगढ़, धौलपुर, उदयपुर और डीसा समेत अन्य क्षेत्रों से होकर गुजर रही है।

मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि 28 सितंबर को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय ( wd ) होने से दो दिन मौसम में तगड़ा बदलाव दिखेगा जिससे 28 से 30 सितंबर के दौरान हरियाणा के उत्तरी और पूर्वी जिलों में हल्की बूंदाबांदी की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं।

हरियाणा में आज कैसा रहेगा मौसम

हरियाणा के मौसम में आज हल्का बदलाव देखने को मिलेगा बादलों कि आवाजाही देखने को मिल सकती है , वहीँ ज्यादातर जिलों हरियाणा और एनसीआर-दिल्ली में बादल छाए रहने के साथ कहीं-कहीं छिटपुट बूंदाबांदी हो सकती है। प्रदेश में अब रात के मौसम में गिरावट देखने को मिलेगी और लोगों को ठंढ का एहसास होगा।

Related posts

चंडीगढ़ में जल्द मिलेगी HARYANA विधानसभा को जमीन

Voice of Panipat

इस शहर मे शराब पीना हुआ महंगा, जानिए कितने बढ़े दाम

Voice of Panipat

Credit Card का करते हैं इस्तेमाल, तो पढ़िए ये नियम नहीं होगाें फ्रॉड का शिकार

Voice of Panipat

Leave a Comment