sleeper Vande Bharat train: भारतीय रेलवे में लगातार आधुनिकता और सुविधाएं बढ़ाई जा रही हैं। इसके तहत अब यात्रियों को दिल्ली-वाराणसी रूट पर जल्द ही स्लीपर वंदे भारत ट्रेन की सौगात मिलने जा रही है। यानी ट्रेन से यात्रियों को बहुत ही आरामदायक सफर की शुरूआत होने जा रही है।
हालांकि फिलहाल देश में 1 ही स्लीपर वंदे भारत चल रही है, जो हावड़ा से कामाख्या रूट पर चलती है। इस ट्रेन से रेलवे यात्रियों की ओर से शानदार रिस्पांस मिला है। ऐसे में अब रेलवे स्लीपर वंदे भारत का विस्तार करने की योजना बनाई है। इसके तहत दिल्ली से वाराणसी के बीच वंदे भारत ट्रेन संचालित की जाएगी। इस रूट पर वंदे भारत ट्रेन तो चल रही है, लेकिन इसमें स्लीपर सुविधा नहीं है। साथ ही इस ट्रेन को यात्री भी काफी मिल रहे हैं। ऐसे में करीब 800 यात्रियों के लिए नई स्लीपर वंदे भारत दिल्ली-वाराणसी के बीच चलाने की योजना है।
रात में तय होगा सफर
चूंकि रेलवे यात्रियों को स्लीपर सुविधा दे रहा है, ऐसे में इस सफर को रात में तय करने की योजना बनाई जा रही है। इससे यात्रियों को आसानी होगी। यानी लोग दिन में अपना काम धंधा करके भी आसानी से वाराणसी जा सकेंगे। रेलवे की ओर से योजना बनाई जा रही है कि इस ट्रेन को रात 9: 20 मिनट पर वाराणसी कैंट से चलाया जाए। ऐसे में यह ट्रेन अगले दिन सुबह करीब 5 बजे नई दिल्ली जंक्शन पर पहुंच जाएगी। यानी आठ घ्ंटे के सफर में यात्री आराम करते हुए दिल्ली पहुंच जाएंगे। उम्मीद जताई जा रही है कि वापस में भी ट्रेन नई दिल्ली स्टेशन से रात 9.20 बजे चलेगी और सुबह 5 बजे 5 बजे वाराणसी पहुंचा देगी।
जल्द शुरू हो सकती है ट्रेन
रेलवे सूत्रों का कहना है कि जल्द ही इसकी आधिकारिक घोषणा हो सकती है, लेकिन फिलहाल उम्मीद जताई जा रही है कि दिवाली पर यह ट्रेन यात्रियों के लिए चलाई जा सकती है। ट्रेन के बारे में जो जानकारी सामने आई है, उसके अनुसार ट्रेन करीब 800 यात्रियों के लिए तैयार होगी। इसमें 11 थ्री एसी, 4 टू एसी और 1 फर्स्ट एसी कोच लगाने की योजना है। यह ट्रेन करीब 130 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चलते हुए यात्रियों को अपनी मंजिल तक पहुंचाएगी।
सस्ते में बेहतर सफर
हालांकि रेलवे द्वारा अभी तक ट्रेन की टाइमिंग और किराये के बारे में जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है, लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि इस हाईटेक और हाई स्पीड ट्रेन में राजधानी या तेजस जैसी रेल गाडियों से किराया अधिक रखा जाएगा। उम्मीद जताई जा रही है। थ्री-टियर एसी का किराया 960 रुपये तक हो सकता है। इसके बाद ऊपर की श्रेणियों में इसके अनुरूप ही किराया बढ़ाया जाएगा।

