September 23, 2026
Voice Of Panipat
Health

क्या आप भी खा रहे हैं मिलावटी खाना, अब 10 मिनट में मिलेगी रिपोर्ट

क्या आप भी खा रहे हैं मिलावटी खाना, अब 10 मिनट में मिलेगी रिपोर्ट

आए दिन हम मिलावटी सामान बाजार में मिलने की खबरें सुनते रहते हैं। ऐसे में सवाल यह उठता है कि हम जो भी कुछ बाजार से लेकर खा रहे हैं, वह सुरक्षित है या नहीं। इसकी जांच करवाना बहुत ही मुश्किल होता है। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। आप अपने घर के पास ही महज 10 मिनट में इसकी जांच करवा सकेंगे।

इसके लिए हरियाणा भर में विशेष अभियान शुरू किया जा रहा है। फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानी FSSAI की ओर से यह अभियान चलाया जा रहा है। क्योंकि FSSAI द्वारा प्रदेश में 5 मोबाइल फूड सेफ्टी वैन तैनात की जा रही हैं। इससे हरियाणा भर में लोग रोजमर्रा की खाने-पीने की चीजों की जांच करवा सकेंगे। इससे यह पता चलेगा कि जो खाना हम खा रहे हैं, वह मिलावट है या शुद्ध। इसकी जांच करवाने के लिए महज 20 रुपये ही देने होंगे। साथ हाथों हाथ यानी 10 से 12 मिनट में जांच के परिणाम भी मिल सकेंगे।

जागरूकता बढ़ाना लक्ष्य

इसको लेकर स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा द्वारा बताया गया कि यह मोबाइल लैब सार्वजनिक स्थानों जैसे बाजार व चौक चौराहों पर तैनात होंगी। ऐसे में लोग मौके पर ही जांच करवा सकेंगे और इससे लोगों को खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता के प्रति जागरूकता भी आएगी।

सैंपल फेल हुए तो होगी कार्रवाई

सरकार का लक्ष्य है कि लोगों में खाने की चीजों की गुणवत्ता की जांच कर जारूकता बढ़ाई जाए। इसके बाद फूड सेफ्टी अधिकारी भी अचानक सैंपल लेकर जांच करेंगे। यदि किसी सैंपल में कोई गड़बड़ी पाई जाती है तो विक्रेता या निर्माता पर कार्रवाई की जाएगी।

बताई जाएगी पहचान

इस वैन में लोगों को मिल रही खाने की चीजों की जांच तो होगी ही साथ लोगों को कुछ सामान्य जांच के तरीके भी बताए जाएंगे। क्योंकि वैन के साथ फू सेफ्टी ऑफिसर एवं तकनीकी कर्मचारी तैनात रहेंगे। यह टीम खाने में मिलावट, फोर्टिफाइड फूड, न्यूट्रिशन लेबल के साथ-साथ खाने में मिलावटी की जरूरी पहचान भी बताएंगे।

Related posts

खाली पेट इन फलों का जूस पीना हर तरह से है फायदेमंद

Voice of Panipat

विजयादशमी पर्व पर ऐसे पाठ करने से प्रसन्न होगे प्रभु श्रीराम

Voice of Panipat

रोजाना पिंए पपीते के पत्तों का जूस, शुगर और कब्ज से मिलेगा राहत !

Voice of Panipat

Leave a Comment