28.1 C
Panipat
September 22, 2026
Voice Of Panipat
Haryana News

हरियाणा के इस जिले में हुड्डा के नए सेक्टरों में बनेंगे शॉपिंग मॉल, करोड़ों रुपए होंगे खर्च

HARYANA NEWS

Haryana News: हरियाणा प्रदेश में सरकार लोगों की सुविधाओं को देखते हुए नई सेक्टरों में शॉपिंग मॉल बनाने की योजना पर करोड़ों रुपए खर्च करेगी। जानकारी के अनुसार प्रदेश के  जींद शहर में एचएसवीपी (HSVP) के नए सेक्टरों में रहने वालों के लिए शॉपिंग मॉल बनाने की योजना बनाई है। इस योजना के तहत जींद शहर के सेक्टर नंबर 6, 7, 8 और 9 के निवासियों को अब रोजमर्रा के सामान, राशन या अन्य खरीदारी के लिए शहर के मुख्य बाजारों या दूर-दराज के इलाकों में नहीं भटकना पड़ेगा। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की ओर से चारों सेक्टरों में आधुनिक शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का निर्माण कराया जाएगा। 

शॉपिंग मॉल के निर्माण हेतु एचएसवीपी करेगी 4.15 करोड रुपए खर्च 

जींद शहर के नए सेक्टरों में शॉपिंग मॉल के निर्माण की योजना पर एचएसवीपी द्वारा कुल 4.15 करोड़ रुपए का बजट खर्च किया जाएगा। इसके निर्माण की प्रक्रिया भी शुरू करा दी गई है। जानकारी के अनुसार नए सेक्टरों में तेजी से बढ़ती आबादी को देखते हुए प्राथमिकता के आधार पर शॉपिंग मॉल निर्माण हेतु ढांचा तैयार किया जा रहा है। 

शॉपिंग मॉल में बूथ, रिटेल दुकानें और पार्किंग की होगी समुचित व्यवस्था

जींद शहर के सेक्टर आठ में 1.80 करोड़ की लागत से बड़ा शॉपिंग कॉम्प्लेक्स तो सेक्टर 9 में करीब 1.40 करोड़ रुपए के बजट से भव्य शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बनाया जाएगा, ताकि बूथ, रिटेल दुकानें और पार्किंग की समुचित व्यवस्था हो सके। ऐसे में सेक्टर विकसित होने के करीब दो दशक बाद यहां के बाशिंदों को शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की सुविधा मिल पाएगी।

Related posts

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने चित्र साधना को दिए 1 करोड़

Voice of Panipat

हरियाणा में बनेगा 23वां जिला, मुख्यमंत्री ने की घोषणा

Voice of Panipat

करवा चौथ पर आरती करते समय,करें इन मंत्रों का जाप बढ़ेगी पति की आयु

Voice of Panipat

Leave a Comment