33.7 C
Panipat
September 21, 2026
Voice Of Panipat
Business

49,999 के इलेक्ट्रिक स्कूटर में मिलेंगे कार जैसे फीचर्स, 68kmph की रफ्तार से दौड़ेगी

TVS Orbiter V1

TVS Orbiter V1 : पेट्रोल की कीमत बढ़ने के साथ ही देश में इलेक्ट्रिक स्कूटर की डिमांड बढ़ गई है। फिलहाल लोग छोटे सफर के लिए इलेक्ट्रिक स्कूटर को प्राथमिकता दे रहे है और इलेक्ट्रिक स्कूटर दिन प्रतिदिन बढ़ रहे है। काफी लोगों को डर है कि इलेक्ट्रिक स्कूटर रास्ते में डिस्चार्ज होकर बंद हो जाएगी, लेकिन आज हम आपको ऐसी इलेक्ट्रिक स्कूटर के बारे में जानकारी देते है जिसकी कीमत भी काफी कम है और इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में चालक को कार जैसे फीचर्स मिलने वाले है। हम बता कर रहे हैं इलेक्ट्रिक स्कूटर TVS Orbiter V1 की।

TVS Orbiter V1 में बेहतरीन बैटरी और पिकअप मिलेगा

TVS Orbiter V1 को कंपनी द्वारा बेहतरीन तरीके से डिजाइन किया गया है। इसमें BLDC हब मोटरी बेहतर पिकअप के साथ दी गई है। इसका पीक पावर 1.8 किलोवाट है। पीक टॉर्क 30nm है। अगर स्पीड की बात की जाए तो इसकी टॉप 68kmph। बेहतरीन पिकअप के चलते यह सिर्फ 6.8 सेकंड में 0 से 60 की स्पीड पर चली जाती है। इसके लिए TVS Orbiter V1 में राइडिंग मोड्स और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दिया गया है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की क्लेम्ज रेंज 86 किमी है।

TVS Orbiter V1 में कार जैसे फीचर्स दिए गए

कंपनी द्वारा TVS Orbiter V1 में कार जैसे ही बेहतरीन फीचर्स दिए गए है। इसमें डिजिटल LCD क्लस्टर डिस्प्ले गया है। यह TVS कनेक्ट ऐप और ब्लूटूथ को सपोर्ट कर दिया है। इसके अलावा टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, कॉल अलर्ट, SMS अलर्ट, व्हीकल हेल्थ अलर्ट, लाइव लोकेशन और जियो फेंसिंग की सुविधा मिलने वाली है। यह USB चार्जिंग पोर्ट, डिस्टेंस-टू-एंप्टी इंडिकेटर, लो-बैटरी इंडिकेटर, की शटर लॉक और कैरी हुक जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं।

TVS Orbiter V1सस्पेंशन भी काफी है
कंपनी ने भारतीय लोगों की डिमांड को देखते हुए बेहतरीन डिजाइन किया गया है। कंपनी द्वारा लाइट वेट वाला अर्बन एगाइल चेसिस दिया गया है, ताकि ज्यादा लोड नहीं बने। इसमें फ्रंट में टेलीस्कोपिक सस्पेंशन और पीछे की तरफ डुअल शॉक एब्जॉर्बर मिलते हैं। इसमें आगे और पीछे दोनों तरफ ड्रम ब्रेक के साथ कंबाइंड ब्रेकिंग सिस्टम दिया गया है। इसके पहिए अलॉय टाइप के हैं और टायर का साइज आगे 90/80-14 इंच और पीछे 90/90-12 इंच है।

TVS Orbiter V1 कितनी है कीमत?

कंपनी द्वारा TVS Orbiter V1 में 1.8kWh की बैटरी दी गई है। इसमें बैटरी का किराया अलग से देना होता है (BaaS)। TVS Orbiter V1 की कीमत की बात की जाए तो इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत मात्र 49,999 रुपए रखी गई है। अगर इससे बेहतर फीचर्स में खरीदना चाहते है तो एक्स-शोरूम कीमत 84,500 रुपए से 1,00,650 रुपए तक रखी गई है।

Related posts

9 हजार रुपए प्रति क्विंटल के करीब पहुंचा मूंगफली का भाव, देखिए आज के ताजा मंडी रेट

Sahab Ram

UPI का इस्तेमाल करने वालों के लिए अच्छी खबर, UPI के जरिए भी कर पाएंगे कैश जमा

Voice of Panipat

होम लोन लेने से पहले रखें इन बातों का ध्यान.

Voice of Panipat

Leave a Comment