Haryana ACB action : हरियाणा से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है ,बता दें कि प्रदेश में जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही एंटी करप्शन ब्यूरो ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए बिजली निगम के तहत कार्यरत ALM को ₹2 लाख की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
बता दें कि ALM ने शिकायतकर्ता से 7 लाख रुपए की मांग की थी और ₹5 लाख पहले ले चूका है ये भी आरोप है।
ACB की एक के बाद एक बड़ी कार्रवाई
प्रदेश में लगातार एंटी करप्शन ब्यूरो ( ACB ) की कार्रवाई की जा रही है। शनिवार देर शाम पुलिस विभाग के एक ASI को 20000 की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया था।
बिजली कनेक्शन के नाम पर 7 लाख की रिश्वत
वही आज दोपहर को एंटी करप्शन ब्यूरो को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है ,जानकारी के लिए बता दें कि यह पूरा मामला हरियाणा के एसीबी सोनीपत यूनिट ने किया है।
जिन्हें शिकायत मिली थी कि मीटर कनेक्शन और बिजली का खंबा लगाने के नाम पर 7 लाख रिश्वत की मांग की जा रही है।
वहीं शिकायत के सत्यापन के बाद ACB की टीम तुरंत एक्शन में आई आरोपी को रंगे हाथ पकड़ने के लिए जाल बिछाया।
2 लाख की रिश्वत के साथ ALM गिरफ्तार
जानकारी के लिए बता दें की ACB भी की टीम ने alm को 2 लाख की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है और यूएसबीवीएन बहालगढ़ के एक क्लर्क और एक अन्य कर्मचारियों की भूमिका भी जांच के दायरे में बताई जा रही है
एसीबी डीएसपी राहुल देव ने दी ये जानकारी
अधिक जानकारी के लिए बता दे की एसीबी डीएसपी राहुल देव ने बताया कि गांव दीपालपुर निवासी एक युवक ने शिकायत दी थी कि उसने अपने खेत में बिजली का मीटर और पोल लगवाने के लिए आवेदन किया था।
आरोप है कि बिजली निगम में तैनात एएलएम प्रेम ने काम करवाने के एवज में उससे 7 लाख रुपये की रिश्वत की मांग की थी। शिकायत के आधार पर एसीबी ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को 2 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है और पीड़ित ने बताया कि 5 लाख रुपये बिजली विभाग के कर्मचारी पहले ही ले चुके हैं।
मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। जांच में यह भी साफ होगा कि रिश्वत के इस पूरे मामले में और कौन-कौन लोग शामिल थे।

