32.5 C
Panipat
September 20, 2026
Voice Of Panipat
Haryana

गेहूं बीज लेने के नियम बदले, किसानों को अपना होगा यह नया तरीका

Rules for procuring wheat seeds have changed

Wheat Seed Subsidy : हरियाणा में सब्सिडी पर गेहूं का बीज लेने के नियमों को सरकार द्वारा बदल दिया गया है। अब किसानों को बीज लेने के लिए डिजिटल प्रक्रिया से होकर गुजरना होगा। इसके लिए किसानों को यूरिया व डीएपी खाद लेने की तर्ज की तरह ही फसल पंजीकरण करवाना अनिवार्य किया गया है।

अगर किसान ने फसल पंजीकरण नहीं करवाया तो उनको बीज पर मिलने वाली सब्सिडी नहीं मिलेगी। इसके लिए कृषि विभाग की तरफ से आदेश जारी कर दिए गए है और इस नियम को इसी सीजन से लागू कर दिया है। हरियाणा बीज विकास निगम ने गेहूं बीज वितरण की तैयारियां शुरू कर दी हैं। बीज लेने के लिए किसान का फसल पंजीकरण होना अनिवार्य होगा।

किसान को स्वयं काउंटर पर पहुंचकर आधार कार्ड देना होगा और आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर आने वाले ओटीपी के सत्यापन के बाद ही बीज जारी किया जाएगा। इसके अलावा किसान से एक स्वीकृति पत्र भी भरवाया जाएगा। हरियाणा के अलग-अलग जिलों में गेहूं वितरण के लिए काउंटर बना दिए गए है।

जहां पर किसानों को अलग-अलग किस्म के गेहूं के बीज सब्सिडी पर उपलब्ध करवाए जाएंगे। इसी तरह सिरसा जिले के जनता भवन रोड और सिरसा कॉम्प्लेक्स हिसार रोड के अलावा डबवाली, कालांवाली, अबूबशहर और ऐलनाबाद में काउंटर शशामिल हैं। गोरीवाला में नया काउंटर शुरू किया जा रहा है। अगले सप्ताह तक सभी केंद्रों पर बीज पहुंचने की संभावना है।

फिलहाल काउंटर पर सरसों व चना बीज उपलब्ध हो चुका

अनाज मंडी स्थित काउंटर इंचार्ज राकेश ने बताया कि करीब 1 अक्टूबर के आसपास बीज की आपूर्ति शुरू होने की संभावना है। इस बार फसल पंजीकरण को अनिवार्य किया गया है। किसान को स्वयं आना होगा और आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी के जरिए सत्यापन कराना होगा। पारिक ने बताया कि फिलहाल काउंटर पर सरसों व चना बीज उपलब्ध हो चुका है।

10 किस्मों का विकल्प, 40 किलो का बैग 1080 रुपये में मिलेगा

किसानों को इन केंद्रों से गेहूं की 10 किस्मों का बीज उपलब्ध कराया जाएगा। इनमें डीबीडब्ल्यू-222, डीबीडब्ल्यू-303, डीबीडब्ल्यू-1270, डीबीडब्ल्यू-1870, डीबीडब्ल्यू-826, डीबीडब्ल्यू-371, डीबीडब्ल्यू-372, पीबीडब्ल्यू-826, पीबीडब्ल्यू-327 और पीबीडब्ल्यू-872 शामिल हैं। 40 किलोग्राम का एक बैग किसान को 1080 रुपये में दिया जाएगा। इस बीज पर सरकार की ओर से 1695 रुपये प्रति क्विंटल की सब्सिडी दी जाएगी।

किसानों को एक अक्टूबर से मिलेगा गेहूं का बीज अगले सप्ताह सभी 7 काउंटरों पर गेहूं का बीज पहुंचने की संभावना है। 1 अक्टूबर के आसपास किसान फसल पंजीकरण के साथ केंद्र पर पहुंचकर बीज ले सकेंगे। 40 किलो का बैग 1080 रुपये में मिलेगा। मुख्यालय की ओर से प्रत्येक केंद्र के लिए बीज वितरण का लक्ष्य। लक्ष्य निधर्धारित किया जाएगा। उसी के अनुसार किसानों को बीज उपलब्ध रहेगा।

सिरसा के हरियाणा बीज विकास निगम मैनेजर सुनील वर्मा ने बताया कि अगले सप्ताह सभी 7 काउंटरों पर गेहूं का बीज पहुंचने की संभावना है। 1 अक्टूबर के आसपास किसान फसल पंजीकरण के साथ केंद्र पर पहुंचकर बीज ले सकेंगे। 40 किलो का बैग 1080 रुपये में मिलेगा। मुख्यालय की ओर से प्रत्येक केंद्र के लिए बीज वितरण का लक्ष्य। लक्ष्य निधर्धारित किया जाएगा। उसी के अनुसार किसानों को बीज उपलब्ध रहेगा

Related posts

जानिए, क्या है सिंगल यूज प्लास्टिक..जिसके खिलाफ पीएम मोदी ने छेड़ी मुहिम

Voice of Panipat

बदमाशों ने हवाई फायरिंग कर जान से मारने की युवक को दी धमकी, मांगी 1 करोड़ की रंगदारी.

Voice of Panipat

हरियाणा के 14 जिलों में कोहरे को लेकर रेड अलर्ट जारी

Voice of Panipat

Leave a Comment